ZIM vs AUS: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 84 रनों से अपने नाम किया और सीरीज जीत ली. ऑस्ट्रेलिया के टॉप-3 बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम के लिए बेहतरीन पारी खेली. ट्रेविस हेड ने तो शानदार शतक जमाया. अंत में जिम्बाब्वे की टीम मैच में पीछे रह गई.
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 356 रन
ऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी निभाई थी. मार्श ने 63 गेंदों में 53 रन बनाए थे. इसके बाद आगे मोर्चा हेड ने संभाला और शानदार शतकीय पारी खेल दी. उन्होंने 84 गेंदों में 112 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के जड़े. नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए कूपर कोनोली ने 69 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 3 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए थे. इसके अलावा ओलिवर पीक ने 18 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए थे.
जिम्बाब्वे की ओर से गेंदबाजी में ब्रैड इवांस काफी महंगे साबित हुए. हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट भी निकाले. उन्होंने 9 ओवर में 86 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं, वेलिंगटन मसाकाद्जा ने 9 ओवर में 51 रन खर्च कर 2 विकेट हासिल किए.
272 रनों पर सिमटी जिम्बाब्वे
357 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 48.3 ओवर में ही 272 रनों पर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 34 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली, इसके अलावा बेन करन ने 46 गेंदों में 30 रन बनाए. वहीं, इनोसेंट काइया ने 47 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली. जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर के बल्ले से 40 गेंदों में 39 रन निकले. नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए सिकंदर रजा ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने 49 गेंदों में 45 रन बनाए. जिम्बाब्वे के सभी बल्लेबाज आते गए और जाते गए.
ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड, कूपर कोनोली, एडम जैम्पा, और मैट रैनशॉ ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. इन गेंदबाजों ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. वहीं, पहले मैच में 5 विकेट लेने वाले नाथन एलिस को इस मैच में 1 सफलता ही मिल सकी. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 84 रनों से जीत हासिल कर ली.
संबंधित खबरें
तिलक-नीतीश का बड़ा कारनामा, तोड़ा पठान भाइयों का 17 साल पुराना रिकॉर्ड
12 mins agoगंभीर का गुरुमंत्र पड़ा न्यूजीलैंड पर भारी, तिलक वर्मा ने खोला बड़ा राज
18 mins agoतिलक वर्मा समेत 3 भारतीयों ने पलटा मैच, सैंटनर भी हुए कायल
49 mins agoतिलक वर्मा बने T20 में भारत के नए 'चेज मास्टर', हैरान कर देंगे आंकड़े
1 hr agoफिन एलन ने हवा में उड़कर बचाया छक्का, डेरिल मिचेल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब और कहां होगी टक्कर
1 hr agoहार हुए मैच में मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास
1 hr agoअर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे
2 hrs agoभारत ने आखिरी ओवर में दर्ज की रोमांचक जीत, तिलक वर्मा ने खेली तूफानी पारी
2 hrs agoIND vs NZ: भारत के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने मचाया तहलका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines