Australia Vs England: सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, एशेज में शर्मनाक हार के साथ इंग्लैंड की विदाई

Australia Wins Ashes Test Series By 4-1: ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर साबित किया है कि उसे उसकी सरजमीन पर मात देना पहाड़ तोड़ने जितना मुश्किल काम है. इंग्लैंड ने सिडनी टेस्ट में भी मेजबान टीम को जबरदस्त कॉम्पिटीशिन दिया लेकिन आखिर में कंगारुओं ने बाजी मार ली, और सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया.

Australia Wins Sydney Test

Australia Wins Sydney Test: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से मात देकर सिडनी टेस्ट पर कब्जा जमा दिया है, और इसी के साथ एशेज सीरीज 4-1 से अपने नाम की. इंग्लैंड एक बार फिर टेस्टी सीरीज में जबदस्त नाकामी के साथ अपने मुल्क विदा होगी. भले ही अंग्रेजों ने टॉस जीतकर जबरदस्त बल्लेबाजी की, लेकिन आखिरी दिन आते-आते उनकी सारी कोशिशें नाकाम साबित हुईं.

विज्ञापन

5वें दिन तक खिंचा मैच

सिडनी टेस्ट 5वें दिन तक खिंचा क्यों दोनों टीमों ने अच्छी बल्लेबाजी की. इंग्लैंड को उनकी दूसरी पारी में 342 रन पर आउट करने के बाद और 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, मेजबान टीम ने 5 विकेट से मैच जीत लिया, हालांकि उन्हें इंग्लैंड की बेहतरीन गेंदबाजी और फील्डिंग से कड़ी चुनौती मिली. अंग्रेजों ने उस्मान खवाजा को भी टेस्ट करियर से शानदार विदाई का मौका नहीं दिया, जब जोश टंग ने उन्हें सिर्फ 6 रन पर आउट कर दिया, और वो अपनी स्टंप पर गेंद को चॉप कर बैठे. आखिर में एलेक्स केरी (16 नॉट आउट) और कैमरन ग्रीन (22 नॉट आउट) ने ऑस्ट्रेलिया जीत दिला दी.

विज्ञापन

इंग्लैंड की पहली पारी

बेन स्टोक्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और इंग्लैंड की टीम ने 384 रन बनाए. अंग्रेजों की तरफ से जो रूट ने 160 और हैरी ब्रूक ने 84 रन की शानदार पारियां खेलीं. कंगारुओं की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट माइकल नेसर (4) ने लिए. वहीं मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड को 2-2 विकेट मिले.

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

इंग्लैंड के 384 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और 567 का बड़ा स्कोर बनाते हुए 183 रन की बड़ी लीड हासिल कर ली. कंगारुओं की तरफ से ओपनर ट्रेविस हेड ने 168 और कप्तान स्टीव स्मिथ ने 138 रनों की जबरदस्त पारियां खेलीं. मेहमान टीम की तरफ से ब्रेंडन कार्स और जोश टंग ने 3-3 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

इंग्लैंड की दूसरी पारी

अपनी दूसरी इनिंग में अंग्रेजों ने 342 रन बनाए. जिसमें जैकब बेथेल ने सबसे ज्यादा 154 रनों का योगदान दिया, लेकिन कोई और बल्लेबाज फिफ्टी भी नहीं लगा पाया, और इस तरह मेजबान टीम को महज 159 रनों का टारगेट मिला. कंगारुओं की तरफ से मिचेल स्टार्क और बीयू वेबस्टर ने 3-3 विकेट अपने नाम किए.

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी

ऑस्ट्रेलिया के लिए 5वें दिन 154 रनों का लक्ष्य बेहद आसान लग रहा था, लेकिन अंग्रेजों ने उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए आधे बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. इस तरह कंगारुओं ने 5 विकेट से सिडनी टेस्ट, और 4-1 से एशेज सीरीज अपने नाम की. अंग्रेजों की तरफ से जोश टंग ने 3 और विल जैक्स ने 1 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन


एशेज के सभी मैचों के नतीजे

पहला टेस्ट: पर्थ स्टेडियम, 21-22 नवंबर (ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत हासिल की)
दूसरा टेस्ट: गाबा, 4-7 दिसंबर (ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत हासिल की)
तीसरा टेस्ट: एडिलेड ओवल, 17-21 दिसंबर (ऑस्ट्रेलिया ने 82 रनों से जीत हासिल की)
चौथा टेस्ट: एमसीजी, 26-30 दिसंबर (इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल की)
पांचवां टेस्ट: एससीजी, 4-8 जनवरी (ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ