Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
World Cup 2023: पांच अक्टूबर से शुरू होने जा रहे वनडे विश्वकप के लिए अब दो महीने का ही समय बचा है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। जबकि विश्वकप के लिए चुनी गई टीम में भारतीय मूल के एक खिलाड़ी को भी मौका मिला है। वहीं भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया की यही टीम खेलेगी।
विश्वकप के लिए चुनी गई ऑस्ट्रेलिया की टीम में धाकड़ बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को शामिल नहीं किया गया है। जबकि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। लाबुशेन को वनडे टीम में जगह न देने का फैसला क्रिकेट फैंस को थोड़ा हैरान करने वाला लगा है। क्योंकि लाबुशेन ने वनडे में सानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले 30 मैचों में 31.37 की औसत से शानदार रन बनाए हैं।
Presenting your 18-player squad for the 2023 ODI World Cup, as well as two lead-in series against South Africa and India! 🏆🇦🇺 pic.twitter.com/h6jVWYJvMy
— Cricket Australia (@CricketAus) August 7, 2023
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, मिशेल स्टार्क , मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी और जोश हेजलवुड।
और पढ़ें – दूसरे मैच में हार के बाद हार्दिक पांड्या के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, विंडीज के आगे बेबस टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया की टीम में भारतीय मूल के अनकैप्ड लेग स्पिनर तनवीर संघा को भी मौका दिया गया है। तनवीर के पिता पंजाब के जालंधर के रहने वाले थे, 1997 में ऑस्ट्रेलिया चले गए थे और फिर वहीं पर सिडनी में बस गए। तनवीर का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। उनके पिता सिडनी में टैक्सी चलाते हैं, जबकि उनकी मां अकाउंटेंट का काम करते हैं। लेकिन अब तनवीर ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया की मुख्य टीम में जगह बना ली है।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को भारत और दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज में भी खेलनी है। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि यही टीम भारत और दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज खेलेगी। बाद में वनडे विश्वकप में भाग लेगी।
बता दें कि भारत में होने वाले वनडे विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को भारत के खिलाफ होगा, जबकि आखिरी मुकाबला 12 नवंबर को पुणे के खिलाफ खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया विश्वकप की सबसे सफल टीम मानी जाती है। कंगारू टीम ने सबसे ज्यादा पांच विश्वकप खिताब जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 की विश्वकप ट्रॉफी जीती है।
ये भी देखें: World Cup Team Announced, इन 18 खिलाड़ियों को मिली जगह, नंबर 1 खिलाड़ी बाहर
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।