Australia Squad First Ashes Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज टेस्ट सीरीज की शुरुआत दो हफ्तों बाद होने वाली है. इस श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड का ऐलान हो गया है. अभी सिर्फ पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान हुआ है. पैट कमिंस फिट नहीं हैं और वो पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. इसलिए स्टीव स्मिथ को टीम की कप्तानी सौंपी गई है. टीम ने स्टार ओपनर सैम कोंस्टास को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, वहीं मार्नस लाबुशेन की भी धमाकेदार वापसी हुई है.
पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड
ऑस्ट्रेलिया ने पहले एशेज टेस्ट के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. 21 नवंबर 2025 से पहले टेस्ट की शुरुआत होगी. मार्नस लाबुशेन को अपने शानदार प्रदर्शन का फल मिला और वो टीम में वापस आ चुके हैं. जेक वेदरल्ड को भी स्क्वाड में जगह मिली है. वेस्टइंडीज के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद सैम कोंस्टास को बाहर कर दिया गया है.
हैरान करने वाली बात है कि मिचेल मार्श और मैट रेनशॉ के चुनाव पर भी चर्चा हो रही थी लेकिन दोनों को जगह नहीं मिली. पैट कमिंस इस समय फिट नहीं हैं और इस वजह से उन्हें पहले टेस्ट में जगह नहीं मिली है. हालांकि, आने वाले मैचों में उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया जा सकता है.
पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रैंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड और ब्यू वेबस्टर.
ये भी पढ़ें:- बिग बैश लीग में नहीं खेलेंगे आर अश्विन, लगा 2.45 करोड़ का तगड़ा झटका! कारण आया सामने
द एशेज सीरीज का पूरा शेड्यूल
| मैच | तारीख | टीमें | जगह |
| पहला टेस्ट मैच | 21 नवंबर 2025 | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड | पर्थ, पर्थ स्टेडियम |
| दूसरा टेस्ट मैच | 4 दिसंबर 2025 | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड | ब्रिस्बेन, द गाबा |
| तीसरा टेस्ट मैच | 17 दिसंबर 2025 | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड | एडिलेड, एडिलेड ओवल |
| चौथा टेस्ट मैच | 26 दिसंबर 2025 | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड | मेलबर्न, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड |
| पाँचवाँ टेस्ट मैच | 4 जनवरी 2026 | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड | सिडनी, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड |
ये भी पढ़ें:- World Cup विनर कप्तान हरमनप्रीत और अमनजोत पर पैसों की बारिश, जीत के बाद हुईं ‘मालामाल’
संबंधित खबरें
LIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
36 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
40 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines