AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर का 29वां शतक ठोककर कमाल कर दिया है। इस शतक के साथ ही स्मिथ ने महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमेन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सर डॉन ब्रेडमेन ने भी टेस्ट में 29 शतक जमाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 598 रन पर पारी घोषित की
स्मिथ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 311 गेंदों में नाबाद 200 रन बनाए हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने मैच की फर्स्ट इनिंग में 4 विकेट पर 598 रन कर पारी की घोषित कर दी। स्मिथ ने मार्नस लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 251 रन जोड़े। लाबुशेन ने 350 गेंदों पर 204 रन बनाकर आउट हो गए थे, जबकि स्मिथ नाबाद रहे।
टेस्ट में स्मिथ का 239 रन उनका बेस्ट स्कोर है
अगर स्टीव स्मिथ के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 87 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 154 पारियों में 60 की औसत से 8161 रन हैं। उन्होंने 36 हाफ सेंचुरी भी लगाई हैं। टेस्ट में स्मिथ का 239 रन उनका बेस्ट स्कोर है। खास बात ये है कि वह वनडे में भी 12 शतक जड़ चुके हैं।
स्मिथ ने रोहित की बराबरी भी की
वेस्टइंडीज के खिलाफ 29वें शतक के साथ अब स्मिथ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 41शतक हो गए हैं। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। वर्तमान में क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली के हैं। कोहली ने ओवर ऑल 71 शतक लगाए हैं।
और पढ़िए – PAK vs ENG: इंग्लैंड की रिकॉर्डतोड़ पारी के बाद सकलैन मुश्ताक ने पिच को लेकर दिया बड़ा बयान
स्मिथ टॉप-5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी में हुए शामिल
वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 200 रन बनाने वाले स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में टॉप-5 में शामिल हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने सबसे ज्यादा 41 सेंचुरी लगाई हैं, जबकि स्टीव वॉ ने 32, मैथ्यू हेडन ने 30 और स्मिथ और ब्रेडमैन ने 29-29 शतक लगाए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines