AUS vs WI 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 8 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान पेट कमिंस चोट के चलते मैच से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। साथ ही इस सीरीज के लिए पैट कमिंस की जगह स्कॉट बोलैंड को टीम में मौका दिया गया है।
स्कॉट बोलैंड इसी साल इंग्लैड के खिलाफ खेले गए सीरीज में टीम का हिस्सा थे। उस सीरीज के बाद वह अब टीम में वापसी कर रहे हैं। पैट कमिंस ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान भी है। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के लिए एक नए कप्तान की भी नियुक्त किया है।
इस दिग्गज खिलाड़ी को बनाया गया ऑस्ट्रेलिया का कप्तान
पेट कमिंस के बाहर होने के बाद टीम को एक कप्तान की भी जरुरत थी इसके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ पर भरोसा जताया है और उन्हें कप्तानी सौंप दी है। स्टीव स्मिथ को साल 2018 में साउथ अफ्रीका में हुए बॉल टेंपरिंग की वजह से ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी से हटा दिया गया था। उन्हें क्रिकेट सभी फॉर्मेट से भी एक साल के लिए सस्पेंड किया गया था। उन्होंने मार्च 2019 में ऑस्ट्रेलिया की टीम में वापसी करते हुए कई मौको पर शानदार प्रदर्शन किया और अब वह ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बनने में भी सफल हो गए हैं।
पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दी थी मात
बता दें कि इस सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज टीम की हालक खराब कर दी थी। मेजबान ने वेस्टइंडीज को 164 रनों से मात दी थी। इस टेस्ट मैच में मार्नस लैबुशेन और नाथन लायन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज लैबुशेन ने दोनों पारियों में शतक जड़ा था, जिसमें एक दोहरा शतक था। उन्होंने पूरे मैच में 308 रन बनाए थे। वहीं स्पिनर नाथन लियोन ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर वेस्टइंडीज बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
5 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
6 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
6 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
7 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
7 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
8 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
9 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines