AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 164 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दोनों पारियों में 4 विकेट निकाले। उन्होंने दूसरी पारी में वेस्टइँडीज के सलामी बल्लेबाज तेजनारायण चंद्रपॉल को आउट करके एक अनोखा रिकॉर्ड बना लिया है।
तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बाप-बेटे को किया आउट
मिचेल स्टार्क ने अनोखा रिकॉर्ड बनाते हुए टेस्ट क्रिकेट में बाप-बेटे की जोड़ी को आउट किया है। दरअसल, साल 2012 में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मुकाबला हुआ था, जिसमें स्टार्क ने शिवनारायण चंद्रपॉल को एलबीडबल्यू आउट किया था। जिस वक्त चंद्रपॉल आउट हुए थे उस वक्त वह 68 रन बनाकर खेल रहे थे।
साल 2012 में पिता को आउट करने के बाद मिचेल स्टार्क ने 2022 में बेटे तेजनारायण चंद्रपॉल को आउट किया। स्टार्क ने दूसरी पारी में चंद्रपॉल को 45 रनों के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इस तरह स्टॉर्क टेस्ट क्रिकेट में बाप-बेटे की जोड़ी को आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
और पढ़िए – PAK vs ENG: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका…इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ घातक गेंदबाज
ऑस्ट्रेलिया के लिए तेजनारायण चंद्रपॉल ने किया है डेब्यू
तेजनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। इस मैच के जरिए उन्होंने टेस्ट करियर का आगाज़ किया है। पहली पारी में उन्होंने 51, जबकि दूसरी पारी में 45 रन बनाये। इस मैच से पहले विंडीज के पूर्व दिग्गज कप्तान और महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने उन्हें उनकी टेस्ट कैप दी थी।
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट मैच
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 164 रन से जीत दर्ज की। इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर 598 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 283 रन पर सिमट गई थी। फिर दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी विस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 333 रन ही बना पाई और 164 रन से हार गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
17 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
18 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines