AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज से शुरू, भारत में ऐसे देख सकेंगे लाइव

AUS vs WI 2nd Test

AUS vs WI 2nd Test

AUS vs WI 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से एडिलेड में खेला जाएगा। यह गुलाबी गेंद से खेला जाने वाला डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान पेट कमिंस चोट के चलते मैच से बाहर हो गए हैं। वहीं उनकी जगह टीम के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ कप्तानी कर रहे हैं। वहीं टीम के दिग्गज खिलाड़ी जॉश हेजलवुड भी बाहर हो गए हैं और उनकी जगह माइकल नसीर को शामिल किया गया है।

पैट कमिंस की जगह इस खिलाड़ी को किया गया शामिल

इस सीरीज के लिए पैट कमिंस की जगह स्कॉट बोलैंड को टीम में मौका दिया गया है।स्कॉट बोलैंड इसी साल इंग्लैड के खिलाफ खेले गए सीरीज में टीम का हिस्सा थे। उस सीरीज के बाद वह अब टीम में वापसी कर रहे हैं। पैट कमिंस ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान भी है। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के लिए एक नए कप्तान की भी नियुक्त किया है।

पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दी थी मात

बता दें कि इस सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज टीम की हालक खराब कर दी थी। मेजबान ने वेस्टइंडीज को 164 रनों से मात दी थी। इस टेस्‍ट मैच में मार्नस लैबुशेन और नाथन लायन ने जबरदस्‍त प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया बल्‍लेबाज लैबुशेन ने दोनों पारियों में शतक जड़ा था, जिसमें एक दोहरा शतक था। उन्‍होंने पूरे मैच में 308 रन बनाए थे। वहीं स्पिनर नाथन लियोन ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर वेस्‍टइंडीज बल्‍लेबाजी की कमर तोड़ दी थी।

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का लाइव टेलिकास्ट कौन से चैनल पर देखा जा सकता है?

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ