AUS vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के समाप्त होने के बाद अब टेस्ट क्रिकेट फिर से शुरू हो गया है और कई टीमें एक दूसरे के साथ मैच खेल रही है। इसी बीच पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में मेंजबान टीम ने 4 विकेट पर 598 रन बनाकर पारी घोषित की। वहीं इसका पीछे करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत दमदार रही लेकिन बाद में उसने विकेट गंवाना शुरू कर दिए। वहीं पैट कमिंस ने भी अपना 200वां विकेट झटका।
खड़े रह गए ब्रेथवैट और पैट कमिंस ने कर दिया बोल्ड
598 रनों के विशाल स्कोर के बाद बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत दमदार रही और टीम ने 25वें ओवर तक एक भी विकेट नहीं गंवाया। हालांकि इसके बाद चंद्रपॉल 51 रन बनाकर आउट हो गए। चंद्रपॉल के आउट होने के बाद कप्तान क्रेग ब्रेथवैट ने एक तरफ से छोर संभाले रखा और दमदार शॉट्स खेलकर अर्थशतक भी जड़ा लेकिन वे भी पैट कमिंस की गेंद पर आउट हो गए।
और पढ़िए- वनडे में भारत और बांग्लादेश में कौन किसपर भारी ? यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दरअसल वेस्टइंडीज की इनिंग के 55वें ओवर में पहली गेंद पर पैट कमिंस ने ब्रेथवैट को चकमा दिया और दूसरी गेंद तेज रफ्तार से डाली जिसे वे पड़ नहीं पाए। ब्रेथवैट बाहर की गेंद की उम्मीद कर रहे थे लेकिन गेंद अंदर घुसते हुए सीधे स्टंप पर जा लगी जिसे देखकर वे हैरान रह गए वे अपनी जगह से हिले भी नहीं थे और गेंद स्टंप में घुस गई।
और पढ़िए- Imam-ul-Haq ने दिखाया पॉवर, टेस्ट में स्पिनर के खिलाफ जड़ा कमाल का छक्का
पैट कमिंस ने झटके 200 विकेट
इस विकेट के साथ पैट कमिंस ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले 20वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं उन्होंने ये सफलता 44वें मैच में हासिल की है। इसी के साथ वे इस मैच में खेल रही ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 के चौथे 200 विकेट पाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले मिचेल स्टार्क, नेथल लॉयन और जॉश हेजलवुड ने ये सफलता हासिल कर ली है जो कि इस समय भी ये मैच खेल रहे हैं।
और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
23 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
57 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines