AUS vs WI: 'किस्मत हो तो ऐसी' स्टंप से टकराई गेंद, फिर भी नहीं गिरा विकेट, देखें हैरान कर देने वाला Video
Edited By Siddharth Sharma

AUS vs WI Josh Hazelwood Craigg Braithwaite
Edited By Siddharth Sharma

AUS vs WI Josh Hazelwood Craigg Braithwaite
AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल मजबूत स्थिति में है। ये मैच पर्थ में खेला जा रहा है जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने दमदार बेटिंग करते हुए पहली पारी चार विकेट खोकर 598 रनों पर घोषित की थी। जिसके जवाब में में वेस्टइंडीज की पूरी टीम को 283 रनों पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने तेजी से 182 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। वेस्टइंडीज को मैच जीतने के लिए 498 रनों का टारगेट मिला है जिसका पीछा करते हुए उसने 170 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं।
498 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की पारी की शुरुआत काफी दमदार रही और दोनों ही ओपनरों ने शतकीय साझेदारी की। हालांकि 36वें ओवर में चंद्रपॉल ने स्टार्क के हाथों विकेट गंवा दिया। जिसके बाद ब्रेथवैट ने पारी को संभाला। वेस्टइंडीज की पारी के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल 40वें ओवर में जोश हेजलवुड ने ब्रेथवैट को एक शानदार गेंद फेंकी जिसे वह खेल नहीं पाए और गेंद की स्टंप से टकराने की आवाज आई लेकिन गिल्ली नहीं गिरी। जिसके बाद इसे एक बार बाद में फिर से देखा गया तो पता चला कि गेंद गिल्ली से टकराई थी लेकिन बल्लेबाज की किस्मत अच्छी थी कि गिल्ली नहीं गिरी।
https://twitter.com/cricketcomau/status/1598954570410967041
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी चार विकेट खोकर 598 रनों पर घोषित की थी। लबुशैन के अलावा स्टीव स्मिथ 200 रन बनाकर नाबाद रहे थे। ट्रेविस हेड ने 99 बनाए। उस्मान ख्वाजा ने 65 रन का योदगान दिया। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम को 283 रनों पर ऑलआउट हो गई।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने तेजी से रन बनाया। मैच के चौथे दिन लंच तक 2 विकेट पर 182 रन बना पारी घोषित कर दी। वेस्टइंडीज को मैच जीतने के लिए 498 रनों का टारगेट मिला है।
और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: