AUS vs WI: हवा में उछल-उछलकर ठोके चौके-छक्के, मार्नस लाबुशेन ने सेंचुरी कूट मचा दिया गदर, देखें वीडियो

AUS vs WI 1st Test marnus labuschagne

AUS vs WI 1st Test marnus labuschagne

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप के बाद ऑल फॉर्मेट क्रिकेट लौट आया है। जहां कुछ टीमें वनडे सीरीज खेल रही हैं तो वहीं कुछ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए पसीना बहा रही हैं। ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बुधवार से शुरू हुआ।

विज्ञापन

लाबुशेन ने जमाई शानदार सेंचुरी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से मार्नस लाबुशेन ने ऐसा गदर मचाया कि दुनिया दंग रह गई। पहले दिन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लाबुशेन ने शानदार सेंचुरी जमाई। उन्होंने 270 गेंदों में नाबाद 150 रन ठोके। लाबुशेन ने अपनी पारी में 16 चौके-एक छक्का कूटा, उन्होंने क्रीज पर उछल-उछलकर करारे शॉट लगाए और वेस्ट इंडीज के फील्डर्स को छकाते हुए चौके-छक्के ठोक डाले।

विज्ञापन

विज्ञापन

लाबुशेन की घातक पारी देख विंडीज के गेंदबाजों के होश उड़ गए। ये उनके टेस्ट करियर की आठवीं सेंचुरी थी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 90 ओवर में 2 विकेट खोकर 293 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन

ख्वाजा ने ठोके 65 रन

हालांकि ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और चौथे ओवर में डेविड वार्नर महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए लाबुशेन ने उस्मान ख्वाजा के साथ जोड़ी जमाई। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 142 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों के बीच 52वें ओवर तक साझेदारी चलती रही, लेकिन केल मेयर्स ने 53वें ओवर की पहली ही गेंद पर उस्मान ख्वाजा को जोशुआ डासिल्वा के हाथों कैच आउट करा पवेलियन की राह दिखा दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

ख्वाजा ने 5 चौके-एक छक्का ठोक 65 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए स्टीव स्मिथ ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक ठोक डाला। स्मिथ पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 चौके ठोक 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। विंडीज के दो गेंदबाजों जेदीन सील्स और केल मेयर्स को ही एक-एक सफलता मिली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ