नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने गदर मचा डाला। टी 20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिहाज से इस अहम मुकाबले में स्टोइनिस ने दे-दनादन चौके छक्के कूट डाले। ग्लेन मैक्सवेल के आउट होने के बाद पांचवें नंबर पर उतरे स्टोइनिस ने आते ही तबाही मचानी शुरू कर दी। पर्थ में खेले गए मुकाबले में स्टोइनिस ने न केवल ऑस्ट्रेलिया को संकट से उबारा बल्कि अपनी टीम को 21 गेंद शेष रहते 7 विकेट से धमाकेदार जीत दिला दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।
अभी पढ़ें – IND vs PAK: ‘मैं चाहता हूं विराट कोहली T20 से संन्यास ले लें’, शोएब अख्तर की अजीब सलाह
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज अर्धशतक
स्टोइनिस ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज टी 20 अर्धशतक जमाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 17 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के ठोक 53 रन ठोके। वे अंत तक मैदान पर डटे रहे और 18 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्के ठोक 327 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 59 रन जड़कर टीम को जीत दिलाकर लौटे। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड इससे पहले डेविड वार्नर के नाम था, उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ सिडनी में 2010 में ये रिकॉर्ड दर्ज किया था। वहीं ग्लेन मैक्सवेल भी 18 गेंदों में दो बार ये कारनामा कर चुके हैं।
जबकि सबसे कम गेंदों में अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड दिग्गज युवराज सिंह के नाम दर्ज है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ महज 12 गेंदों में अर्धशतक कूटा था।
मैक्सवेल और स्टोइनिस की तूफानी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की। डेविड वार्नर ने 10 गेंदों में 11, एरोन फिंच ने 42 गेंदों में 31, मिशेल मार्श ने 17 गेंदों में 18 और ग्लेन मैक्सवेल ने 12 गेंदों में 23 रन का योगदान दिया।
अभी पढ़ें – सौरव गांगुली नई पारी के लिए तैयार, इस टीम से जुड़ेंगे
बेहतर हुई नेट रन रेट
इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की नेट रन रेट थोड़ी बेहतर हो गई है। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया दो मैचों में से एक में जीत के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया की नेट रन रेट -4.450 से बेहतर होकर -1.555 हो गई है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
54 mins agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines