हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AUS vs SL: लाहिरू कुमारा की तूफानी गेंद का गर्दन पर हमला, दर्द से कराह दौड़ पड़े मैक्सवेल, देखें वीडियो

विज्ञापन
AUS vs SL glenn maxwell lahiru kumara

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड से करारी हार का सामना कर चुकी ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को टी 20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में धमाकेदार वापसी की। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी रंग में नजर आए और उन्होंने शुरू की 6 गेंदों में ताबड़तोड़ 22 रन ठोक डाले। तूफान मचा रहे मैक्सवेल को इस दौरान बड़ा झटका लग गया।

लाहिरू कुमारा ने रोका तूफान

मैक्सवेल के तूफान को रोकने के लिए लाहिरू कुमारा को लाया गया। 12वें ओवर में जैसे ही लाहिरू कुमारा ने तीसरी गेंद डाली, ये गेंद इतनी खतरनाक थी कि जैसे ही मैक्सवेल ने इसे पुल करने की कोशिश की, ये उनकी गर्दन में जा टकराई। इस घातक गेंद का हमला झेल मैक्सवेल दर्द से कराह उठे।

 अभी पढ़ें –  AUS vs SL: लौट आया मैक्सवेल का तूफान, वानिंदु हसरंगा की गेंदों पर जमकर ठोके छक्के, देखें वीडियो

विज्ञापन

 

https://twitter.com/syedhammad777/status/1584906022988251139

 अभी पढ़ें – 4,4,4,4,6,6,6,6,6,6: Marcus Stoinis का धूम–धड़ाका, श्रीलंकाई गेंदबाजों को कर दिया तहस–नहस, देखें वीडियो

विज्ञापन

बल्ला छोड़ भागे

वे बल्ला छोड़ मैदान पर भागे, तुरंत गेंदबाज कुमारा, विकेटकीपर कुसल मेंडिस और एरोन फिंच उनके पास पहुंचे और उन्हें संभालने लगे। फिजियो भी तुरंत मैदान की ओर दौड़ पड़े। मैक्सेवल को मरहम किया गया, तब जाकर वह खड़े हो सके। हालांकि इस दर्द के बाद मैक्सवेल क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सके और 12 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। मैक्सवेल ने 2 चौके और 2 छक्के जमाकर 191 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन कूटे। उन्हें 13वें ओवर में चमिका करुणारत्ने ने शिकार बनाया।

स्टोइनिस की धमाकेदार पारी

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 158 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने 18 गेंदों में 59 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर टीम को शानदार जीत दिला दी। स्टोइनिस ने अपनी पारी में 4 चौके और 6 छक्के कूटे। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की नेट रन रेट में थोड़ा सुधार हो गया है। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया दो मैचों में से एक में जीत के बाद चौथे स्थान पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया की नेट रन रेट -4.450 से बेहतर होकर -1.555 हो गई है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola