AUS vs SA: क्रिकेट भाईचारे का गेम है और इसमें एक दूसरे को सपोर्ट करना बेहद जरूरी है। क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसे लम्हें देखने को मिलते हैं जिसे देखकर हर किसी का दिल खुश हो जाता है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जब ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन अपने साथी एलेक्स कैरी के शतक पूरा करने पर इतने ज्यादा खुश नजर आए कि उन्होंने कैरी से भी पहले ही सेलिब्रेट कर लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसे हर तरफ शेयर किया जा रहा है।
एलेक्स कैरी ने जड़ा शतक, दौड़ पड़े कैमरन ग्रीन
दरअसल ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद विकेटकीपर एलेक्स कैरी क्रीज पर उतरे। कैरी ने शुरुआत से ही दमदार पारी खेली और धीरे धीरे रन के आगे बढ़ाते चले गए। उन्होंने 149 गेंदो पर 111 रन बनाए। कैरी ने इस शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया। वे 2013 के बाद शतक जड़ने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बन गए।
कैरी जब 98 रनों पर खेल रहे थे तब उन्होंने गेंद को धीरे से मारा और वह धीरे धीरे बाउंड्री लाइन की तरफ जा रही थी इतने में ग्रीन और कैरी ने तेज रफ्तार में दौड़ लगाना शुरू कर दिया। जैसे ही दूसरा रन पूरा होने वाला था ग्रीन जोर से हवा में उछले और बल्ला ऊपर करके कैरी के शतक को उनसे पहले सेलिब्रेट किया जिसने सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने कैरी को गले भी लगाया और बधाई दी।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1607946058881196034
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट स्कोरकार्ड
अगर मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका पहली पारी में 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। साउथ अफ्रीका के लिए Marco Jansen ने सबसे बड़ी 59 रनों की पारी खेली थी, वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए थे।
ऑस्ट्रेलिया के लिए वॉर्नर ने ठोका दूसरा शतक
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी को 575 रन पर घोषित कर दिया है। इसी के साथ टीम ने 386 रनों की लीड भी ले ली है। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने दोहरा शतक जड़ा, वह 200 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। वहीं एलेक्स कैरी ने भी शतक जड़ा।
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशाने, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (wk), पैट कमिंस (c), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड
साउथ अफ्रीका प्लेइंग 11
डीन एल्गर (कप्तान), सारेल एरवी, थूनिस डी ब्रुइन, तेंबा बावुमा, खाया जोंडो, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिच नोर्टजे, लुंगी एनगिडी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
59 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: बारिश के कारण रोमांचक मोड़ पर रूका खेल, टीम इंडिया के पास मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines