AUS vs SA 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 475 रन बनाकर पारी घोषित की वहीं इसके बाद साउथ अफ्रीका को 255 रनों पर आउट कर फॉलो ऑन दे दिया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीका की टीम ने दो विकेट गंवा दिए हैं।
स्टीव स्मिथ की गेंद देख हर कोई रह गया हैरान
इस मैच में फॉलो ऑन लेकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की शुरूआत खराब रही हालांकि बाद में सेरल इरवी और हैनरी क्लासेन ने पारी को संभाला। वे दोनों जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो एक ऐसा वाक्या हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अचानक बल्लेबाज स्टीव स्मिथ गेंदबाजी करने आए। उन्होंने ओवर की दो गेंद तो ठीक डाली लेकिन तीसरी गेंद उन्होंने ज्यादा टर्न कराने की कोशिश की। जिसके चलते वह उनके हाथ से फिसल गई।
इस गेंद ने पिच के बाहर टप्पा खाया और उसके बाद अचानक तेजी से नीचे होते हुए घुम गई। इस घुमाव को देखकर हर कोई हैरान रह गया और बल्लेबाज ने भी बड़ी मुश्किल से अपना विकेट बचाया। इस गेंद के बाद स्टिव स्मिथ अपने हाथ को देखते हुए नजर आए। लगता है कि उन्हें भी अपनी इस गेंद पर भरोसा नहीं हुआ।
https://twitter.com/cricketcomau/status/1611950868798255105
Aus Vs SA 3RD Test Live Streaming: कैसे देखें लाइव
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (Aus Vs SA Test) के बीच तीसरा टेस्ट बुधवार, 4 जनवरी से सिडनी में खेला जा रहा है। अगर आप मैच का लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। साथ ही मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का लुत्फ सोनीलिव ऐप्लिकेशन पर ले सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
33 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines