Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
AUS vs SA 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और शुरुआत में ही ओपनर डेविड वॉर्नर का विकेट गंवा दिया। हालांकि बाद में उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने पारी को संभाला लेकिन एनरिच नॉर्ट्जे की शानदार गेंद पर वे आउट हो गए। फिलहाल बारिश और कम रोशनी के चलते आज का खेल समाप्त हो चुका है। मैच खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 147 रन बना लिए थे और टीम को दो विकेट गिर गए थे।
दरअसल डेविड वॉर्नर के विकेट गिरने के बाद मार्नस लाबुशेन उतरे और उन्होंने पारी को संभाला। हालांकि वे 73वें ओवर में आउट हो गए। दरअसल बारिश के बाद रुकने के बाद मैच फिर से शुरू हुआ। पहले ही ओवर में साउथ अफ्रीका के धूंआधार गेंदबाज एनरिच नॉर्ट्जे आए और लाबुशेन को परेशान करना शुरू कर दिया। वहीं उनकी आखिरी गेंद टप्पा पड़ते ही अचानक हवा में उछल गई जिसे देखकर मार्नस हैरान हो गए और कीपर को एक आसान-सा कैच दे बैठे। हालांकि लाबुशेन की किस्मत खराब मानी जा रही है क्योंकि इसके बाद ही रोशनी कम होने के चलते अंपायर ने मैच को बंद कर दिया। अगर वे एक गेंद और खेल लेते तो शायद अभी भी क्रीज पर होते।
The lion-hearted Anrich Nortje strikes again! 🦁
And he loves it! #PlayOfTheDay#AUSvSA | @nrmainsurance pic.twitter.com/QkOjdyKm6U
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 4, 2023
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (Aus Vs SA Test) के बीच तीसरा टेस्ट बुधवार, 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। अगर आप मैच का लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। साथ ही मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का लुत्फ सोनीलिव ऐप्लिकेशन पर ले सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।