AUS vs SA 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे सेकंड टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। इस मैच में पहले ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीका को 189 रनों पर ऑलआउट कर दिया, जिसके बाद अपनी पहली पारी में टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। मेजबान टीम ने फिलहाल 140 रनों की लीड ले ली है। ये टीम के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वार्नर का 100वां मैच है और इसमें उन्होंने दोहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया है।
डेविड वॉर्नर ने 100वें टेस्ट मैच में जड़ा दोहरा शतक, रच दिया इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वार्नर ने अपने 100वें टेस्ट मैच को यादगार बनाना चाहा। इसके लिए उन्होंने पारी की शुरुआत से ही आराम से गेम खेला और मैदान को समझा जिसके बाद धीरे धीरे अपनी रन गति को आगे बढ़ाते गए। वॉर्नर ने दोहरा शतक जड़ दिया। 100वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले वे दुनिया के दूसरे बैटर बन गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के जो रुट ने ये कारनामा किया था। उन्होंने 2021 में भारत के खिलाफ 218 रनों की पारी खेली थी।
https://twitter.com/cricketcomau/status/1607604758550052866
ऐसा करने वाले पहले ओपनर और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने
अपने 100वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले डेविड वॉर्नर पहले ओपनर बन गए हैं। वहीं वे क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।इस मैच में 78वां रन पूरा करते ही वॉर्नर ने टेस्ट करियर में अपने 8000 रन भी पूरे कर लिए। वह टेस्ट मैच में आठ हजार का आंकड़ा छूने वाले आठवें ऑस्ट्रेलियाई बैटर हैं। इसके साथ ही उन्होंने रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने सिर्फ शतक जड़ा था हालांकि वार्नर ने दोहरा शतक जड़ दिया है। इस पारी में उन्होंने 2 छक्के जड़े और 15 चौके भी हालांकि शतक के सेलिब्रेशन के दौरान जैसे ही उन्होंने जंप मारी तो उन्हें पैर में दर्द उठने लग गया जिसके बाद वे रिटॉयर्ड हर्ट हो गए।
https://twitter.com/cricketcomau/status/1607613287637864448
बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (wk), पैट कमिंस (c), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड
Australia vs South Africa Test Live Streaming कहां देख सकते हैं?
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट का भारत में टीवी पर प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर लाइव देख सकते हैं।
Australia vs South Africa Test: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच को मोबाइल पर सोनीलिव ऐप (SonyLIV) पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
22 mins agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
1 hr agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
9 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
10 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
11 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines