हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AUS vs SA: 195 पर खेल रहे थे Usman Khwaja,कमिंस ने कर दी पारी घोषित, सचिन तेंदुलकर के साथ भी हो चुका है ऐसा

विज्ञापन
AUS vs SA Usman Khwaja Sachin Tendulkar

AUS vs SA 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 475 रन बनाकर पारी घोषित की। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 5 विकेट गंवा दिए हैं और मुश्किल स्थिति में नजर आ रही है। ऑस्ट्रे्लिया ने जब पारी घोषित की तो एक ऐसा वाक्या हुआ जिससे हर तरफ कप्तान पैट कमिंस की आलोचना होनी शुरू हो गई।

195 पर खेल रहे थे उस्मान ख्वाजा, कमिंस ने कर दी पारी घोषित

दरअसल इस मैच में बारिश और खराब रोशनी के कारण पहले दो दिन मैच देरी से शुरू हुआ और तीसरे दिन तो कोई खेल नहीं हो सका। ऐसे में अपने पहले दोहरे शतक से सिर्फ 5 रन दूर उस्मान ख्वाजा को उम्मीद थी कि वह खेल के चौथे दिन यानी शनिवार को 200 रन का आंकड़ा पार कर लेंगे। लेकिन जैसे ही वह 195 रनों पर पहुंचे तो अचानक डगआउट से पैट कमिंस ने पारी घोषित करने का इशारा कर दिया और उनके अरमानों पर पानी फिर गया। इसके बाद ट्विटर पर उस्मान ख्वाजा के समर्थन में लोगों ने खूब ट्वीट किया और पैट कमिंस की भी आलोचना की।

और पढ़िए–IND vs SL: 9 गेंद बाद शुभमन गिल का तूफान, खड़े-खड़े ठोक डाला कड़क छक्का, देखें वीडियो

विज्ञापन

https://twitter.com/DaveRParkes/status/1611557449110261760?s=20&t=d_OBa5dhk9rlyyVHYmZ55w

सचिन तेंदुलकर के साथ भी हुआ था ऐसा

बता दें कि उस्मान ख्वाजा ही नहीं इससे पहले भारत के गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के साथ भी ऐसा ही हुआ था। ये वाक्या 2004 का है जब पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में सचिन तेंदुलकर 194 रनों पर खेल रहे थे फिर अचानक द्रविड़ ने पारी को घोषित कर दिया था। इसकी भी खूब आलोचना हुई थी। सचिन के अलावा क्रिकेट इतिहास में 1960 में भी ऐसा ही हुआ जब फ्रेंक वोरेल 197 पर खेल रहे थे और इंग्लैंड के कप्तान ने पारी घोषित कर दी थी।

विज्ञापन

औरपढ़िए– IPL के बाद अब ICC ODI विश्व कप भी नहीं खेल पाएंगे पंत! इन बड़े दौरों से भी रहेंगे बाहर

Aus Vs SA 3RD Test Live Streaming: कैसे देखें लाइव

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (Aus Vs SA Test) के बीच तीसरा टेस्ट बुधवार, 4 जनवरी से सिडनी में खेला जा रहा है। अगर आप मैच का लाइव टेलीकास्ट देखना चाहते हैं तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। साथ ही मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का लुत्फ सोनीलिव ऐप्लिकेशन पर ले सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola