World Cup 2023: पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी हार, साउथ अफ्रीका ने 134 रनों से पीटा

ओ

South Africa vs Australia semi final kolkata weather report rain ODI World Cup 2023

South Africa vs Australia

AUS vs SA: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 10वां मुकाबला गुरुवार 12 अक्टूबर को लखनऊ में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पांच बार की चैंपियन कंगारू टीम को लगातार इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी हार झेलनी पड़ी। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम जिसे अंडरडॉग माना जा रहा था लगातार दूसरा मुकाबला जीत लिया। इस मैच में अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 311 रनों का स्कोर बनाया था। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 40.5 ओवर में महज 177 रनों पर सिमट गई। प्रोटियाज ने 134 रनों से यह मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन

बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कमाल

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने लगातार अपना दूसरा शतक जड़ा। पिछले मैच में वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक लगाने वाले ऐडेन मार्करम ने भी 56 रन बनाए। दोनों की इस पारी के अलावा सभी बल्लेबाजों ने करीब 25,30 रनों का अहम योगदान दिया। बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों ने भी कमाल किया। इस पारी में कगिसो रबाडा ने तीन विकेट झटके। वहीं केशव महाराज, तबरेज शम्सी और मार्को यान्सन को 2-2 सफलताएं मिलीं। लुंगी एनगिडी को भी एक सफलता मिली। अब साउथ अफ्रीका अपना तीसरा मुकाबला 17 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। वहीं 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका से भिड़ेगी।

विज्ञापन

पहली बार हुआ ऐसा

वहीं इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार लगातार चार मुकाबले हारी है। आपको बता दें 2019 वर्ल्ड कप में भी टीम अपने आखिरी दो मैच हारी थी। अब 2023 में अपने शुरुआती दोनों मुकाबले कंगारू टीम ने गंवा दिए हैं। वर्ल्ड कप के 48 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि कंगारू टीम का इतना बुरा हाल हो रहा है। वहीं जब यह टीम पांच बार की चैंपियन है।

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया का बुरा हाल

इस हार के बाद पॉइंट्स टेबल में भी कंगारू टीम को करारा झटका लगा है। टीम 10 टीमों के इस टूर्नामेंट में नौवें स्थान पर आ गई है। साथ ही अफ्रीका की टीम पहले दो मैच विशाल अंतर से जीतकर अब टॉप पर पहुंच गई है। पहला मैच अफ्रीका की टीम ने श्रीलंका को 102 रनों से हराया था। अब ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों से हराकर टीम ने शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया को इसके बाद नुकसान हुआ और उसे दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसकना पड़ा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ