AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच चल रहा है, वहीं मैच के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड एक यादगार लम्हा भी देखने को मिला, जब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न के सम्मान में पूरा क्रिकेट स्टेडियम उठ खड़ा हुआ। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शेन वॉर्न को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
शेन वॉर्न के नाम पर दिया जाएगा सबसे बड़ा सम्मान
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शेन वॉर्न के सम्मान में बड़ा ऐलान किया है, अब ऑस्ट्रेलिया में पुरुष टेस्ट प्लेयर ऑफ दी ईयर का अवॉर्ड शेन वार्न के नाम से दिया जाएगा। खास बात यह रही कि मैच के दौरान ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से यह घोषणा की गई, जिसके बाद पूरा स्टेडियम शेन वॉर्न के सम्मान में उठ खड़ा हुआ और पूरे स्टेडियम में तालियों की गड़गड़ाहट का शोर सुनने को मिला।
और पढ़िए – आपको मिस्टर 360 डिग्री किसने बनाया है? Suryakumar Yadav ने आखिरकार खोल ही दिया ये बड़ा राज
https://twitter.com/7Cricket/status/1607238031697711107?s=20&t=GAayWBm5Cjvd3rmWA1qc7g
और पढ़िए – Babar Azam ने कराची में मचाया कहर, तोड़ डाला बड़े-बड़े कप्तानों के रिकॉर्ड
और पढ़िए – AUS vs SA: किस्मत हो तो Elgar जैसी, सीधे स्टंप में टकरा रही थी गेंद, फिर भी नहीं गिरा विकेट, देखें
और पढ़िए – IPL 2023: MS Dhoni OR Stokes..कौन होगा CSK का कप्तान? Chris Gayle ने दिया सटीक जवाब
मेलबर्न शेन वार्न का होम ग्राउंड
दरअसल, मार्च में शेन वार्न का निधन हुआ था, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) शेन वॉर्न का होम ग्राउंड है, जबकि उनके निधन के बाद इस ग्राउंड पर पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला जा रहा है, ऐसे में बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह घोषणा की है। बता दें कि यह शेन वॉर्न के लिए बड़ा सम्मान है।
शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े बॉलर
बता दें कि शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े बॉलर माने जाते हैं, 2006 में उन्होंने टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीता था। वॉर्न ने अपने टेस्ट करियर में 145 मैचों में 708 विकेट लिए थे। यह पहली बार है जब एमसीजी में नए नाम वाले शेन वॉर्न स्टैंड के सामने टेस्ट खेला जा रहा है। राष्ट्रगान से ठीक पहले बड़े पर्दे पर वॉर्न के करियर का एक हाइलाइट पैकेज दिखाया गया। इस मैच के लिए एमसीजी आउटफील्ड पर उनका नाम और ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कैप नंबर 350 चित्रित किया गया है। जिसके चलते पूरा स्टेडियम उनके सम्मान में खड़ा हो गया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines