---विज्ञापन---

AUS vs SA: साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को धोया, पहले दो मैचों में ठोक दिए 739 रन

AUS vs SA, WC 2023: साउथ अफ्रीका ने अपने दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 311 रनों का स्कोर बनाया। डी कॉक ने लगातार दूसरा शतक जड़ा।

AUS vs SA, World Cup 2023: साउथ अफ्रीका की टीम के बल्लेबाजों का लगातार दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन दिखा है। खासतौर से क्विंटन डी कॉक जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 84 गेंदों पर 100 रन बनाए थे। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने 109 रनों की पारी खेली। वर्ल्ड कप में लगातार दो शतक लगाकर उन्होंने रिकॉर्ड बनाया। वहीं पूरी टीम ने कंगारू गेंदबाजों को जमकर धोया। इस मैच में पहले खेलते हुए प्रोटियाज ने 311 रनों का स्कोर खड़ा किया। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को भारत ने हराया था और अब यहां जीतना है तो उन्हें 312 रन बनाने होंगे।

दो मैचों में ठोक दिए 739 रन

साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले दो मैचों में ही 739 रन ठोक दिए हैं। इस टीम को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही अंडरडॉग कहा जा रहा था। ऐसा ही टीम कर रही है और पहले दो मैचों में दिखा भी दिया है। पहले मैच में जहां श्रीलंका के खिलाफ टीम ने रिकॉर्ड 428 रनों का टोटल खड़ा किया था। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 311 रन बनाए। कुल मिलाकर दो मैचों में टीम अभी तक 739 रन ठोक चुकी है। दो मैचों में टीम की तरफ से चार शतक भी लग चुके हैं।

---विज्ञापन---

डी कॉक ने लगाई रिकॉर्ड की हैट्रिक

क्विंटन डी कॉक ने वनडे विश्व कप में लगातार दूसरा शतक जमाया है। अपनी शतकीय पारी के दौरान डीकॉक ने 8 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए है। इस शतक के साथ ही डी कॉक पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डीविलियर्स के खास क्लब में शामिल हो गए। डी कॉक अब डीविलियर्स के बाद वनडे विश्व कप में लगातार 2 शतक लगाने वाले साउथ अफ्रीका टीम के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

---विज्ञापन---

डी कॉक अफ्रीकी टीम के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे सलामी बल्लेबाज बन गए। उनके नाम अब 19 वनडे इंटरनेशनल शतक हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका यह तीसरा शतक था। वह संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा शतक कंगारू टीम के खिलाफ लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सबसे ज्यादा शतक अफ्रीका के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 फाफ डु प्लेसिस ने लगाए थे। हर्शेल गिब्स और डी कॉक 3-3 शतक लगा चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:-

विराट कोहली से शानदार प्रदर्शन के बाद भी छिन गया मेडल! अब दूसरे स्टार खिलाड़ी को मिला अवॉर्ड

---विज्ञापन---

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ‘Good News’, क्या शुभमन गिल की होगी टीम में वापसी?

First published on: Oct 12, 2023 06:07 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola