AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच जारी वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला एक बार फिर से थर्ड अंपायर के फैसले को लेकर विवादों में आ गया है। पहले जहां स्टीव स्मिथ के डीआरएस पर सवाल उठा था। वहीं अब मार्कस स्टॉयनिस के विकेट पर भी बवाल मचने लगा है। स्टीव स्मिथ और फील्ड अंपायर जोएल विल्सन को पहले डीआरएस के फैसल पर भरोसा नहीं हुआ था। अब स्टॉयनिस के विकेटकीपर द्वारा कैच आउट दिए जाने के मुद्दे ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। वहीं इस मौके पर कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर्स का साफतौर पर मानना था कि इस तरह आउट नहीं होता है।
क्या था पूरा विवाद?
दरअसल पूरा विवाद कुछ ऐसा था कि कगिसो रबाडा 18वें ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही थी। इस दौरान मार्कस स्टॉयनिस का दायां हाथ बल्ले से छूट गया और गेंद उस हाथ के ग्लव्स से लगती विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों में गई। इसको फील्ड अंपायर्स जोएल विल्सन और रिचर्ड इलिंगवर्थ ने नॉटआउट दिया। पर रिचर्ड केटेलब्रो जो इस मैच के थर्ड अंपायर हैं उन्होंने आउट दे दिया।
क्या है नियम?
कमेंटेटर्स की मानें तो नियम के मुताबिक अगर हाथ आपके बल्ले या दूसरे हाथ से टच में है और गेंद लगती है, उस कंडीशन में कैच आउट दिया जा सकता। पर यहां स्टॉयनिस का दायां हाथ बल्ले से छूट गया था और ना ही बाएं हाथ के संपर्क में था। इसके बावजूद उन्हें आउट दे दिया गया। वहीं फील्ड अंपायर जोएल और रिचर्ड इलिंगवर्थ भी इससे सहमत नहीं थे।
यह भी पढ़ें:- AUS vs SA: स्टीव स्मिथ के विकेट पर मचा बड़ा हंगामा, बल्लेबाज समेत फील्ड अंपायर को भी DRS पर नहीं हुआ विश्वास
स्टॉयनिस को नहीं हो रहा भरोसा
इस पूरे मामले के बाद मार्कस स्टॉयनिस पूरी तरह से नाखुश दिखे। वहीं कमेंटेटर्स ने भी इस फैसले पर नाखुशी जताई। ऑस्ट्रेलिया का कोचिंग स्टाफ और कप्तान पैट कमिंस भी इस फैसले से खुश नहीं नजर आए। इस तरह आउट दिए जाने के बाद भी स्टॉयनिस लंबे समय तक पवेलियन में पैड पहने बैठे रहे। उन्हें इस तरह आउट दिए जाने के फैसले पर भरोसा नहीं हो रहा था।
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
9 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
30 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
2 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines