AUS vs SA: क्या स्टॉयनिस को दिया गया गलत आउट? कमेंटेटर्स ने थर्ड अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल; जानें नियम

Marcus Stoinis Controversial Wicket: ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले में स्मिथ के विकेट के बाद मार्कस स्टॉयनिस के विकेट पर बवाल मचा।

AUS vs SA Marcus Stoinis Catch Out by Third Umpire Under Controversy Commentators Raised Question What is Rule

AUS vs SA Marcus Stoinis Catch Out by Third Umpire Under Controversy

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच जारी वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला एक बार फिर से थर्ड अंपायर के फैसले को लेकर विवादों में आ गया है। पहले जहां स्टीव स्मिथ के डीआरएस पर सवाल उठा था। वहीं अब मार्कस स्टॉयनिस के विकेट पर भी बवाल मचने लगा है। स्टीव स्मिथ और फील्ड अंपायर जोएल विल्सन को पहले डीआरएस के फैसल पर भरोसा नहीं हुआ था। अब स्टॉयनिस के विकेटकीपर द्वारा कैच आउट दिए जाने के मुद्दे ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। वहीं इस मौके पर कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर्स का साफतौर पर मानना था कि इस तरह आउट नहीं होता है।

विज्ञापन

क्या था पूरा विवाद?

दरअसल पूरा विवाद कुछ ऐसा था कि कगिसो रबाडा 18वें ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही थी। इस दौरान मार्कस स्टॉयनिस का दायां हाथ बल्ले से छूट गया और गेंद उस हाथ के ग्लव्स से लगती विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों में गई। इसको फील्ड अंपायर्स जोएल विल्सन और रिचर्ड इलिंगवर्थ ने नॉटआउट दिया। पर रिचर्ड केटेलब्रो जो इस मैच के थर्ड अंपायर हैं उन्होंने आउट दे दिया।

विज्ञापन

क्या है नियम?

कमेंटेटर्स की मानें तो नियम के मुताबिक अगर हाथ आपके बल्ले या दूसरे हाथ से टच में है और गेंद लगती है, उस कंडीशन में कैच आउट दिया जा सकता। पर यहां स्टॉयनिस का दायां हाथ बल्ले से छूट गया था और ना ही बाएं हाथ के संपर्क में था। इसके बावजूद उन्हें आउट दे दिया गया। वहीं फील्ड अंपायर जोएल और रिचर्ड इलिंगवर्थ भी इससे सहमत नहीं थे।

विज्ञापन

स्टॉयनिस को नहीं हो रहा भरोसा

इस पूरे मामले के बाद मार्कस स्टॉयनिस पूरी तरह से नाखुश दिखे। वहीं कमेंटेटर्स ने भी इस फैसले पर नाखुशी जताई। ऑस्ट्रेलिया का कोचिंग स्टाफ और कप्तान पैट कमिंस भी इस फैसले से खुश नहीं नजर आए। इस तरह आउट दिए जाने के बाद भी स्टॉयनिस लंबे समय तक पवेलियन में पैड पहने बैठे रहे। उन्हें इस तरह आउट दिए जाने के फैसले पर भरोसा नहीं हो रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ