AUS vs SA: आईपीएल में जिन कैमरून ग्रीन पर मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, उन्होंने ऑक्शन के तीन दिन बार अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट लेकर इस ऑलराउंडर ने आईपीएल 2023 से पहले ही अपने इरादे साफ कर दिए हैं।
कैमरन ग्रीन ने किया लुंगी एनगिडी को बोल्ड
ग्रीन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक कमाल की गेंद पेंकी, जिस पर लुंगी एनगिडी चारों खाने चित हो गए। ग्रीन ने फुल लेंथ गेंद फेंकी थी, जो हवा में थोड़ा स्विंग होकर आई और सीधा स्टंप में घुस गई।
आउट होने के बाद हैरान नजर आए एनगिडी
कैमरून ग्रीन की गेंद पर आउट होने के बाद बल्लेबाज लुंगी एनगिडी ने चौंकने वाले रिएक्शन दिया। इसके बाद वह निराश होकर पवेलियन लौट गए। उधर कैमरून ग्रीन ने हवा में उछलकर इस विकेट का जश्न मनाया, क्योंकि ग्रीन ने इस पारी में लुंगी एनगिडी को पांचवे विकेट के रूप में आउट किया।
और पढ़िए – आपको मिस्टर 360 डिग्री किसने बनाया है? Suryakumar Yadav ने आखिरकार खोल ही दिया ये बड़ा राज
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट स्कोर
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 45 रन बनाकर 1 विकेट खो चुकी है।
और पढ़िए – Babar Azam ने कराची में मचाया कहर, तोड़ डाला बड़े-बड़े कप्तानों के रिकॉर्ड
और पढ़िए – AUS vs SA: किस्मत हो तो Elgar जैसी, सीधे स्टंप में टकरा रही थी गेंद, फिर भी नहीं गिरा विकेट, देखें
और पढ़िए – IPL 2023: MS Dhoni OR Stokes..कौन होगा CSK का कप्तान? Chris Gayle ने दिया सटीक जवाब
कौन हैं कैमरून ग्रीन
कैमरून ग्रीन की उम्र अभी 23 साल है। वह ऑस्ट्रेलिया टीम के युवा ऑलराउंडर हैं। गेंद के साथ ही कैमरून ग्रीन का बल्लेबाजी में भी शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने 18 टेस्ट में 32 की औसत से 755, 13 वनडे में 58 की औसत से 290 और 8 टी20 में 17 की औसत से 139 रन बनाए हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उनका स्ट्राइक रेट 173.75 का है।
कैमरून ग्रीन पर हुई है पैसों की बारिश
कैमरून ग्रीन आईपीएल 2023 की नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। उन्हें (IPL Auction) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 17.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। 23 साल के ग्रीन को मुंबई इंडियंस अगले कीरोन पोलार्ड के रूप में देख रही है। खास बात ये है कि मुंबई के पास खर्च करने के लिए 20.55 करोड़ रुपये थे, जिसमें टीम को 9 खिलाड़ी खरीदने थे। लेकिन रोहित शर्मा की टीम ने इस एक ही खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 17.5 की बोली लगा दी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
30 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines