AUS vs SA 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 26 दिसंबर 2022 से खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्कवॉड में ज्यादा बदलाव नहीं किया है। इस सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने गेंद से दमदार प्रदर्शन किया था और साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से मात दे दी थी।
जॉश हेजलवुड दूसरे टेस्ट से भी बाहर
ऑस्ट्रेलिया द्वारा घोषित की गई टीम में एक बार फिर से चोट के चलते जोश हेजलवुड को दूसरे टेस्ट में भी जगह नहीं मिली है। उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को ही टीम में रखा गया है। बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसंबर सोमवार से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है। जोश हेजलवुड के बाहर होने पर कप्तान पैट कमिंस ने कहा ‘हमने जोश हेजलवुड को हर मौका दिया है, लेकिन अब वह उस स्टेज पर पहुंच गया है जहां वह खुद जानता है कि वह बाकियों के मुकाबले थोड़ा कम हो गया है।
और पढ़िए – IND vs BAN 2nd Test: चौथे दिन का खेल शुरू, भारत को जीत के लिए चाहिए मात्र इतने रन
पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीका को 6 विकेट से मात दे दी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में साउथ अफ्रीका को 152 रनों पर ऑलआउट कर दिया वहीं दूसरी पारी में भी सिर्फ 99 रन बनाने दिए। जिसके बाद 34 रनों के टार्गेट को मेजबान ने आसानी से चेज कर लिया।
World Test Championship के फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी ऑस्टेलिया
ऑस्ट्रेलिया की नजरें दूसरे टेस्ट में जीत हासिल कर ना सिर्फ सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी, बल्कि पैट कमिंस की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में भी अपनी नंबर 1 की पॉजिशन को मजबूत करना चाहेगी।
बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (wk), पैट कमिंस (c), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड
और पढ़िए – IND vs BAN: ‘मैं उस समय…’ बांग्लादेश के खिलाड़ियों से क्यों भिड़े Virat Kohli? सिराज ने दिया जवाब
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
9 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
10 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
11 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines