AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज गाबा में खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर मेहमान साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। डीन एल्गर की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीकी टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और टी ब्रेक से पहले ही 152 रन पर ढेर हो गई। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने हालत खराब कर दी और टीम के दिग्गज ओपनर डेविड वार्नर पहली ही गेंद पर आउट हो गए।
और पढ़िए – IND vs BAN: Rishabh Pant ने गोली की रफ्तार से की स्टंपिंग, MS Dhoni की दिलाई याद, देखें वीडियो
रबाडा ने गेंद से बरपाया कहर, डेविड वॉर्नर में दिखा खौफ
152 रनों पर साउथ अफ्रीका को ढेर करके के बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को साउथ अफ्रीका के हरफनमौला गेंदबाज ने पहली ही गेंद पर झटका दे दिया। दरअसल रबाडा की तेज रफ्तार से गेंद फेंकी जो कि टप्पा खाने के बाद ऊपर की ओर चढ़ने लग गई। बल्लेबाजी कर रहे डेविड वॉर्नर इस उछाल से हैरान रह गए और अंत में उन्होंने आंखे तक बंद कर ली। जिसके चलते गेंद उनके बल्ले से टकरा कर सीधे फिल्डर की ओर गई और जोन्डो ने कोई गलती नहीं की और सही समय पर कूदकर वार्नर को पेवेलियन का रास्ता दिखाया।
और पढ़िए – AUS vs SA: Nortje ने रफ्तार से दिया चकमा… खड़े रह गए Steven Smith, गेंद उड़ा ले गई गिल्लियां
स्टार्क और लॉयन ने झटके 3-3 विकेट
वहीं इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीका को 152 रनों पर ऑलआउट कर दिया। अफ्रीका की तरफ से 7 बल्लेबाज ढाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क और ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन ने तीन तीन विकेट चटकाए वहीं कप्तान पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने दो दो विकेट अपने नाम किए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines