AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। जिसके लिए पाकिस्तान की टीम पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। सीरीज का पहला मैच 14 दिसंबर से खेला जाएगा। जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने आज अपनी टीम का ऐलान भी कर दिया है। इस सीरीज में डेविड वॉर्नर भी शामिल है।
ये सीरीज डेविड वॉर्नर की आखिरी टेस्ट सीरीज होगी। जिसको देखते हुए अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड डेविड वॉर्नर को विदाई देने के लिए एक विदाई समारोह की तैयारी कर रहा है। लेकिन अब बोर्ड के इस फैसले पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने सवाल खड़े किए है।
ये भी पढ़ें:- AUS vs PAK: क्या डेविड वॉर्नर की होगी ये आखिरी टेस्ट सीरीज? टीम ऐलान के बाद उठ रहा सवाल
मिचेल जॉनसन ने क्यों उठाए वॉर्नर की विदाई पर सवाल
पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज खेलने वाले है। इस सीरीज के बाद डेविड वॉर्नर टेस्ट सीरीज से संन्यास लेने वाले है। इस सीरीज के आखिरी मैच में डेविड वॉर्नर को शानदार विदाई देने के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड प्लानिंग कर रहा है। जो मिचेल जॉनसन को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा है।
https://twitter.com/MrAnshu90/status/1731252901023195603
इसको लेकर जॉनसन ने कहा, क्या कोई मुझे ये बता सकता है कि जो खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष कर रहा हो। हम उसके लिए ऐसा क्यों कर रहे हैं। जो खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़े स्कैंडल का हिस्सा रहा है क्या उसको ऐसी विदाई देनी चाहिए।
साल 2018 में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही थी तब डेविड वॉर्नर को गेंद के साथ छेड़छाड़ करने का दोषी पाया गया था। जिसके बाद उन पर 2 साल के लिए बैन भी लगा था। इस कांड में उनके साथ टीम के दूसरे साथी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को भी दोषी पाया था।
जिस क्रिकेट बोर्ड ने डेविड वॉर्नर पर बैन लगाया था अब वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड उनको बड़ा सम्मान देनी की तैयारी कर रहा है जो मिचेल जॉनसन को बिल्कुल भी रास नहीं आया है। हालांकि डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया है और कई मौके पर टीम को जीत भी दिलाई है।
संबंधित खबरें
ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
28 mins agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
40 mins agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
43 mins ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
58 mins agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
1 hr agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
1 hr agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
2 hrs agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines