'हीरो जैसी विदाई क्यों..' मिचेल जॉनसन ने डेविड वॉर्नर पर कसा तंज, आपसी फूट में पड़े कंगारू खिलाड़ी

AUS vs PAK: डेविड वॉर्नर को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड आखिरी टेस्ट मैच में देगा शानदार विदाई। मिचेल जॉनसन ने उठाए सवाल।

aus vs pak mitchell-jonshon-attack-on-david-warner-retirement

Image Credit: Social Media

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। जिसके लिए पाकिस्तान की टीम पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। सीरीज का पहला मैच 14 दिसंबर से खेला जाएगा। जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने आज अपनी टीम का ऐलान भी कर दिया है। इस सीरीज में डेविड वॉर्नर भी शामिल है।

ये सीरीज डेविड वॉर्नर की आखिरी टेस्ट सीरीज होगी। जिसको देखते हुए अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड डेविड वॉर्नर को विदाई देने के लिए एक विदाई समारोह की तैयारी कर रहा है। लेकिन अब बोर्ड के इस फैसले पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने सवाल खड़े किए है।

Whtasapp Channel Logo Template

मिचेल जॉनसन ने क्यों उठाए वॉर्नर की विदाई पर सवाल

पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज खेलने वाले है। इस सीरीज के बाद डेविड वॉर्नर टेस्ट सीरीज से संन्यास लेने वाले है। इस सीरीज के आखिरी मैच में डेविड वॉर्नर को शानदार विदाई देने के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड प्लानिंग कर रहा है। जो मिचेल जॉनसन को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा है।

https://twitter.com/MrAnshu90/status/1731252901023195603

इसको लेकर जॉनसन ने कहा, क्या कोई मुझे ये बता सकता है कि जो खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष कर रहा हो। हम उसके लिए ऐसा क्यों कर रहे हैं। जो खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़े स्कैंडल का हिस्सा रहा है क्या उसको ऐसी विदाई देनी चाहिए।

साल 2018 में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही थी तब डेविड वॉर्नर को गेंद के साथ छेड़छाड़ करने का दोषी पाया गया था। जिसके बाद उन पर 2 साल के लिए बैन भी लगा था। इस कांड में उनके साथ टीम के दूसरे साथी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को भी दोषी पाया था।

जिस क्रिकेट बोर्ड ने डेविड वॉर्नर पर बैन लगाया था अब वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड उनको बड़ा सम्मान देनी की तैयारी कर रहा है जो मिचेल जॉनसन को बिल्कुल भी रास नहीं आया है। हालांकि डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया है और कई मौके पर टीम को जीत भी दिलाई है।

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ