AUS vs NZ ODI World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व कप 27वां मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रनों की बाढ़ ला दी है। कंगारू टीम के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और ट्रैविस हेड पहले ही ओवर से कीवी टीम की जबरदस्त धुनाई शुरू कर दी। इस मैच में ट्रेविस हेड ने धुंआधार शतक जड़ दिया है। उन्होंने सिर्फ 59 गेंदों में शतक पूरा कर लिया है। आज ट्रैविस हेड ने वनडे विश्व कप में डेब्यू किया है। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही शतक जड़ दिया है। उनकी धुंआधार पारी के कारण ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार शुरुआत हो गई है।
पारी में 10 चौके और 7 छक्के
ट्रैविस हेड ने इस मैच में 67 गेंदों में 109 रन की पारी खेली है। इसके बाद वे ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर बोल्ड हो गए और पवेलियन को लौट गए हैं। उन्होंने इस पारी में 10 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के भी लगाए हैं। उनकी इस पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया काफी मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है। इस शतक के साथ ही ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया की ओर से विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं।
ये भी पढ़ें:- PAK vs SA: रासी वैन डेर डुसेन के DRS पर विवाद, दिखाए गए 2-2 बॉल ट्रैकिंग, ICC ने मांगी माफी
ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा है सबसे तेज शतक
आईसीसी विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे शतक ग्लेन मैक्सवेल ने लगाया है। इसी विश्व कप नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 40 गेंद में शतक जड़ दिया था। दूसरे स्थान पर भी ग्लेन मैक्सवेल हैं, उन्होंने 2015 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 51 गेंदों में शतक जड़ा था। इसके बाद तीसरे स्थान पर हैं जेम्स फॉकनर। उन्होंने भारत के खिलाफ 2013 टी20 विश्व कप में 57 गेंदों में शतक जड़ा था। अब इस सूची में ट्रैविस हेड भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने आज सिर्फ 59 गेंदों में शतक जड़ दिया है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
3 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
4 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
5 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
6 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
7 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
8 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines