AUS vs NZ ODI World Cup: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रनों की बाढ़ ला दी है। कंगारू टीम के बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई कर दी है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 388 रन बना दिया है। ऐसे में न्यूजीलैंड को अगर यह मुकाबला अपने नाम करना है, तो उसे 389 रन के विशाल लक्ष्य को हासिल करना होगा।
इस विशाल स्कोर बनाने में ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ियों का योगदान रहा है। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर ने टीम को धूंआधार शुरुआत दी। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 175 रन के स्कोर पर गिरा। ट्रेविस हेड ने अपने विश्व कप डेब्यू मैच में 67 गेंदों में 109 रनों की तूफानी पारी खेली है। इसके अलावा डेविड वॉर्नर ने भी 65 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली है। वॉर्नर भले ही शतक से चूक गए, लेकिन टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। आखिरी ओवरों में एक बार फिर से ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 24 गेंद में 41 रन बनाए हैं। फिर कप्तान पैट कमिंस ने एक ही ओवर में चार छक्के जड़ सिर्फ 14 गेंद में 37 रन बना डाले। इन पारियों के बदौलत ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 388 रन पहुंच गया।
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
8 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
59 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines