AUS vs NED ODI World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड के बीच आईसीसी विश्व कप का 24वां मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में नीदरलैंड आज पहले गेंदबाजी करते दिखेगा। ऑस्ट्रेलिया अगर आज का मुकाबला अपने नाम कर लेता है, तो वह सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर लेगा। इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। नीदरलैंड के खिलाफ एक दिग्गज खिलाड़ी वापसी करने वाला है। ऐसे में नीदरलैंड के लिए कंगारू टीम के खिलाफ उलटफेर करना आसान नहीं होगा। यहां देखें दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन।
पाकिस्तान चाहे नीदरलैंड की जीत
बता दें कि पाकिस्तान इस मुकाबले को टकटकी लगाकर देखने वाली है। ये दोनों टीमें कभी नहीं चाहेगी कि ऑस्ट्रेलिया इस मुकाबले को अपने नाम करे। अगर ऑस्ट्रेलिया इस मैच को अपने नाम कर लेता है, तो इससे पाकिस्तान का विश्व कप सेमीफाइनल से पत्ता कट सकता है। ऐसे में पाकिस्तान के फैंस आज के मैच में नीदरलैंड को सपोर्ट करते दिखेंगे। पाकिस्तान के अलावा भी अफगानिस्तान और इंग्लैंड चाहेंगे कि इस मुकाबले में नीदरलैंड की जीत हो, ताकि उसकी भी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रहे।
आज के मुताबले में कैमरून ग्रीन की वापसी हुई है। उन्हें ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस की जगह लाया गया है। ऐसे में नीदरलैंड के लिए इस मुकाबले में उलटफेर करना आसान नहीं होगा।
ये भी पढें:- अफगानिस्तान की जीत पर गंभीर को आई कोहली की याद, नवीन-उल-हक से बातचीत में की विराट की प्रशंसा
ऑस्ट्रेलिया की Playing 11:- डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा
नीदरलैंड की Playing 11:- विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामनुरू, स्कॉट एडवर्ड्स , साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines