Shubman Gill AUS vs IND: पर्थ के बाद एडिलेड में भी टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा. इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी गंवा दी है. टीम के गेंदबाज 265 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे. कंगारू टीम ने दूसरे वनडे को 2 विकेट से अपने नाम किया.
बतौर कप्तान पहली ही वनडे सीरीज गिल ने गंवा दी है. हार के बाद कैप्टन टीम की फील्डिंग से खासतौर पर काफी खफा नजर आए. उन्होंने हार के लिए फील्डर्स को जिम्मेदार ठहराया. वहीं, गिल ने रोहित शर्मा की पारी की जमकर तारीफ भी की है.
हार पर क्या बोले कप्तान गिल?
शुभमन गिल ने दूसरे वनडे में मिली हार के बाद कहा, “हमने बोर्ड पर पर्याप्त रन लगाए थे. ऐसे टारगेट का बचाव करना तब आसान नहीं होता है जब आप हाथ आए कई मौकों को गंवा देते हैं. पहले मैच में बारिश की वजह से टॉस काफी महत्वपूर्ण था. हालांकि, इस मुकाबले में टॉस की भूमिका कुछ खास नहीं थी, क्योंकि दोनों ही टीमों ने लगभग 50-50 ओवर खेले. शुरुआत में विकेट थोड़ी बहुत हरकत कर रही थी. मगर 15 से 20 ओवर के बाद पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी हो गई थी.”
ये भी पढ़ें: Virat Kohli के इशारे से मिले रिटायरमेंट के संकेत? वायरल वीडियो ने मचाई खलबली, फैन्स बोले- थैंक्यू विराट
भारतीय फील्डिंग इस मुकाबले में काफी साधारण रही और इंडियन प्लेयर्स ने कई आसान कैच टपकाए, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा.
रोहित की जमकर की तारीफ
रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए गिल ने कहा, “इतने लंबे समय बाद वापसी करते हुए प्रतिस्पर्थी क्रिकेट खेलना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. हालांकि, शुरुआत में बैटिंग करना काफी चैलेंजिंग था. बहुत ही अच्छा लगा जिस तरह से रोहित ने बल्लेबाजी की. उन्होंने शुरुआत में कमाल की लड़ाई लड़ी. मेरे हिसाब से वह काफी बड़ी पारी खेलने से बस चूक गए.”
रोहित ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 97 गेंदों का सामना करते हुए 73 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान हिटमैन ने 7 चौके और 2 सिक्स जमाए. वहीं, श्रेयस अय्यर ने भी मुश्किल हालातों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन ठोके.
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines