Rohit Sharma Sydney Record: पर्थ में ना सही एडिलेड में रोहित शर्मा अपने रंग में लौट चुके हैं. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने 97 गेंदों में 73 रनों की दमदार पारी खेली. मगर हिटमैन का असली शो तो सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में दिखेगा. यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे, बल्कि खुद रोहित के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं. रोहित को यह मैदान खूब रास आता है और उन्हें यहां पर रन बनाना बेहद पसंद है. रोहित ने इस ग्राउंड पर खेली पांच पारियों में दो अर्धशतक और एक शतक जमाया है.
रोहित का रिकॉर्ड दमदार
रोहित शर्मा को सिडनी में खेलना खूब रास आता है. इस ग्राउंड पर हिटमैन ने अब तक कुल 5 मैच खेले हैं. इस दौरान विराट ने 66 की औसत से खेलते हुए 333 रन ठोके हैं. कोहली सिडनी में दो फिफ्टी और एक शतक भी लगा चुके हैं. सिडनी में खेली आखिरी पारी में हिटमैन ने 133 रन ठोके थे.
वहीं, लास्ट दो इनिंग में हिटमैन ने सिडनी में कुल 232 रन ठोके हैं. पिछली चार पारियों में रोहित इस ग्राउंड पर दो फिफ्टी और एक सेंचुरी जमा चुके हैं. भारतीय टीम और खुद रोहित अपने इसी दमदार रिकॉर्ड को तीसरे वनडे में भी बरकरार रखना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: AUS vs IND: तीसरे वनडे को लेकर सामने आए 3 बड़े अपडेट, कोहली-रोहित खेलेंगे अपना आखिरी मुकाबला?
एडिलेड में खेली थी धीमी पारी
एडिलेड में रोहित शर्मा ने काफी धीमी पारी खेली थी. हिटमैन को आमतौर पर शुरुआती ओवरों में तेजी से रन बटोरने के लिए जाना जाता है. हालांकि, दूसरे वनडे में रोहित काफी संभलकर खेलते हुए नजर आए थे. शुरुआती 28 गेंदों में रोहित सिर्फ 8 रन ही बना सके थे. वहीं, उन्होंने साल 2014 के बाद अपने वनडे करियर का सबसे धीमा अर्धशतक जमाया था.
रोहित ने 73 रनों की अपनी पारी में कुल 7 चौके और 2 सिक्स जमाए थे. इस इनिंग के दौरान रोहित का स्ट्राइक रेट सिर्फ 75.26 का रहा था. 17 रनों के स्कोर पर 2 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही टीम इंडिया की पारी को रोहित ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर संभाला और तीसरे विकेट के लिए 118 रन जोड़े थे.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
31 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines