India vs Australia, Rohit Sharma: रोहित शर्मा इस वक्त चर्चा में हैं. टीम इंडिया में वापसी से ज्यादा बहस उनकी कप्तानी जाने पर हो रही है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बीसीसीआई ने 4 अक्टूबर को टीम का ऐलान किया तो शुभमन गिल नए कप्तान चुने गए, जबकि रोहित-विराट बतौर बल्लेबाज खेलेंगे. श्रेयस अय्यर उपकप्तान बनाए गए. ये दौरा रोहित के करियर का आखिरी सीरीज मानी जा रही है. रोहित इस टूर पर बल्ले से कुछ बड़ा करना चाहेंगे. जब वो 19 अक्टूबर को पर्थ के मैदान पर पहला वनडे खेलने उतरेंगे तो उनके उनके निशाने पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा. रोहित का बल्ला चला तो फिर इतिहास रचा जाना तय है.
हम जिस रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड, जो फिलहाल अफरीदी के नाम है. पाकिस्तान के लिए खेलते हुए अफरीदी ने कुल 351 छक्के जमाए हैं, रोहित शर्मा इस लिस्ट में उनके बाद आते हैं. हिटमैन के नाम 344 सिक्स हैं.
रोहित शर्मा को करना होगा ये काम
अगर रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों में 8 छक्के लगा दिए तो वो शाहिद अफरीदी (351) को पछाड़र नंबर एक सिक्स हिटर बन जाएंगे. रोहित ये रिकॉर्ड पहले वनडे में ही ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं. मान लीजिए अगर वो पहले मैच में फ्लॉप रहे तो फिर उनके पास दो मौके और होंगे. मतलब ये कि यह वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटना लगभग तय माना जा रहा है.
वनडे क्रिकेट के टॉप 5 सिक्स हिटर (List of Top 5 Six Hitters in ODI Cricket)
- शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 351 छक्के
- रोहित शर्मा (भारत) – 344 छक्के
- क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 331 छक्के
- सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 270 छक्के
- एमएस धोनी (भारत) – 229 छक्के
कितने बजे होंगे वनडे मैच?
वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होगा. पहला मुकाबला पर्थ के मैदान पर भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा.दूसरा वनडे 23 अक्टूबर को एडिलेड में सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. तीसरा मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 25 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से होगा.
भारत की वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल (Indian Team Tour Australia Schedule)
- पहला वनडे-19 अक्टूबर, पर्थ
- दूसरा वनडे- 23 अक्टूबर, एडिलेड
- तीसरा वनडे- 25 अक्टूबर, सिडनी
ये भी पढ़ें: IND W vs PAK W: मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ ड्रामा, पाकिस्तानी रिपोर्टर की हुई बोलती बंद
‘वो टीम इंडिया में क्यों हैं?’, इस खिलाड़ी के सिलेक्शन पर तिलमिलाए दिग्गज, गंभीर-अगरकर को लताड़ा!
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines