AUS vs IND Live Streaming: 50 ओवर के रोमांच के बाद अब बारी है फटाफट क्रिकेट के धूम-धड़ाके की. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर से होने जा रहा है. शुभमन गिल की कप्तानी में वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद टीम इंडिया क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कंगारुओं को धूल चटाना चाहेगी.
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने हाल ही में एशिया कप 2025 के खिताब को अपने नाम किया था. बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा कमाल की फॉर्म में हैं, जबकि तिलक वर्मा के बल्ले से भी खूब रन निकल रहे हैं.
AUS vs IND हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 32 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इसमें से 20 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है. वहीं, 11 मैचों में मैदान कंगारू टीम ने मारा है. यानी टीम इंडिया टी-20 में ऑस्ट्रेलिया पर हावी रही है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित-विराट को ‘आखिरी’ बार देख फूट-फूटकर रोया ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर, VIDEO वायरल
दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी पांच टी-20 मैचों में से चार में जीत भारतीय टीम के हाथ लगी है, जबकि सिर्फ एक ही मैच में कंगारू टीम ने जीत का स्वाद चखा है. सूर्यकुमार की कैप्टेंसी में भारतीय टीम अपने इसी दमदार रिकॉर्ड को केनबेरा में भी बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
AUS vs IND के बीच पहला टी-20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टी-20 मैच 29 अक्टूबर को खेला जाना है.
AUS vs IND के बीच पहला टी-20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टी-20 मैच कैनबरा के मनुका ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
AUS vs IND के बीच पहला टी-20 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के पहले टी-20 मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे.
AUS vs IND के बीच पहले टी-20 मैच की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के पहले टी-20 मैच की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार पर देख पाएंगे. बस आपके पास जियो का नंबर होना चाहिए और उसमें रिचार्ज होने पर आप इस मैच का मजा फ्री में ले पाएंगे.
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
29 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
46 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines