AUS vs ENG: 'ये है स्टार्क का पॉवर'...गेंद से उगली आग और कर लिए 4 शिकार...बोल्ड होते ही हैरान-परेशान रह गए बोक्स
Edited By Bhoopendra Rai

AUS vs ENG Mitchell Starc bowled four batsmen
Edited By Bhoopendra Rai

AUS vs ENG Mitchell Starc bowled four batsmen
AUS vs ENG: क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें जब भी कोई गेंदबाज अपनी लय में होता है तो वह किसी भी बल्लेबाज को आउट कर सकता है। शनिवार को कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। जब ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में कंगारू टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पूरे फॉर्म में दिखे। उन्हें अपनी खतरनाक गेंदों से इंग्लैंड की कमर तोड़कर रख दी। स्टार्क की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 72 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की।
दरअसल, तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में आमने सामने थे। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को रौंद डाला। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड की टीम 38.5 ओवर में 208 रन बनाकर ढेर हो गई।
Mitchell Starc's match winning spell of 4/47. He's back with the wickets! https://t.co/eQyRWXvP18
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 19, 2022
ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क और एडम जम्पा का शानदार रहा। स्टार्क ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 47 रन देकर 4 विकेट चटकाए डाले तो वहीं एडम जम्पा ने 9.5 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट झटके। मिचेल स्टार्क की आग उगलती गेंदों का अंग्रेजी बल्लेबाजों के के पास कोई जवाब नहीं था। जेसन रॉय, डाविड मलान, क्रिस बोक्स और डेविड विली को स्टार्क ने चारों खाने चित कर दिया।
स्टार्क ने क्रिस बोक्स को एक खतरनाक इनस्विंग गेंद डाली, जिस वह पूरी तरह मिस कर गए और गेंद ने गिल्लियां उड़ा दीं। यह देख बल्लेबाज बोक्स हैरान-परेशान रह गए। बोक्स ने गेंद को सीधे बल्ले से ड्राइव कराने की कोशिश की थी, लेकिन गेंद इतनी तेज थी कि बल्लेबाज पूरी तरह चूक गया और बोल्ड हो गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: