AUS vs ENG: 'चीता' बनकर Ashton Agar ने बाउंड्री पर बचाया खतरनाक छक्का...फैंस ने पीट दी तालियां....
Edited By Bhoopendra Rai

AUS vs ENG live Ashton Agar stops six on boundary
Edited By Bhoopendra Rai

AUS vs ENG live Ashton Agar stops six on boundary
AUS vs ENG: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में पहला वनडे खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए हैं। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एश्टन एगर ने बाउंड्री पर एक खतरनाक छक्का रोका। उनकी फील्डिंग देख स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने तालियां पीट दीं।
एडिलेड में खेले जा रहे इस मै चमें इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डाविड मलान ने इस मैच में 134 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 128 गेंदों का सामना किया। इस दौरान 12 चौके और 4 शानदार छक्के भी निकले। मलान के अलावा इंग्लैंड के लिए कोई दूसरा बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया।
Incredible Ashton Agar in the field. pic.twitter.com/wq9Snn7fSu
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 17, 2022
मलान जब 131 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे तभी उन्होंने पैट कमिंस की गेंद को बाउंड्री के पार भेजना चाहा। इसके लिए पुल शॉट मारा तो गेंद सीधे बाउंड्री के पार जा रही थी, तभी बीच में एश्टन एगर आ गए और उन्होंने हवा में उड़ते हुए गेंद को रोका और मैदान के अंदर फेंक दिया, जबकि खुद बाउंड्री के बाहर जा गिरे, लेकिन टीम के लिए 5 रन बचा लिए। यह वाक्या इंग्लैंड की पारी के 45वें ओवर की अंतिम गेंद पर हुआ था।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और एडम जंपा ने शानदार गेंदबाजी की। स्टार्क ने 10 ओवर में 45 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि जंपा ने 55 रन देकर 30 विकेट निकाले। मार्कस स्टायनिस को भी एक विकेट मिला। अब ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला जीतना है तो 288 रन बनाने होंगे।
डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टॉयनिस, ऐश्टन ऐगर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जंपा
अभी पढ़ें – IPL 2023: इस बार नहीं दिखेगा कई दिग्गजों का जादू…लिस्ट में Pollard समेत इन खिलाड़ियों का नाम शामिल
जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, डाविड मलान, जेम्स विंस, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), लियाम डायसन, क्रिस जोर्डन, डेविड विली, ल्यूक वुड, ओली स्टोन
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: