हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AUS vs ENG: बटलर ने ठोका पावरफुल छक्का, तोड़ डाली बीयर केन, देखें वीडियो

विज्ञापन
aus vs eng jos buttler

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप के मुख्य टूर्नामेंट की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी। इससे पहले क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में कई रोमांचक नजारे देखे गए। एक ऐसा ही नजारा इंग्लैंड की पारी के 11वें ओवर में देखने को मिला।

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: भारत-पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश ने किया टीम में बदलाव, इन दो खिलाड़ियों की एंट्री

जोस बटलर का पावरफुल शॉट

जोश हेजलवुड ने जैसे ही जोस बटलर को गेंद डाली तो बटलर ने इसे डीप मिडविकेट की ओर घुमा दिया। ये पावरफुल पंच इतना जोरदार था कि बॉल सीधा दर्शक दीर्घा में खड़े दर्शक के हाथ में रखी बीयर केन पर जा लगी। इस बॉल ने बीयर केन तोड़ डाली और इसमें से बीयर फैलने लग गई। हालांकि दर्शकों का मजा बीयर गिरने से किरकिरा हो गया, लेकिन कैमरे का ध्यान उनकी ओर गया तो दिन बन गया। ये नजारा देख दर्शक रोमांचित हो गए।

विज्ञापन

बारिश ने बिगाड़ा मजा 

मैच की बात करें तो बारिश ने इस मुकाबले का मजा बिगाड़ दिया। बारिश की वजह से मैच को 12 ओवर का किया गया, जिसमें इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 3.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 30 रन बना सकी।

इसके बाद बारिश दोबारा हुई तो मैच रद्द करना पड़ा। इंग्लैंड पहले ही इस सीरीज के दो मुकाबले जीत चुकी थी, ऐसे में सीरीज 2-0 से उसके नाम हुई। फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से कप्तान और विकेटकीपर जोस बटलर ने 41 गेंदों में 65 रन बनाए। डेविड मलान ने 19 गेंदों में 23 और बेन स्टोक्स ने 17 रन बनाए।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Syed Mushtaq Ali Trophy: रफ्तार, बाउंस और स्विंग…अर्जुन तेंदुलकर ने लूट ली महफिल, MI के स्टार बैटर समेत झटके चार विकेट, देखें Video

ऑस्ट्रेलिया का अब अगला मुकाबला भारत से 17 अक्टूबर को होगा। हालांकि यह वार्मअप मैच होगा, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम घर में सीरीज हार के बाद कैसा प्रदर्शन करती है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola