Joe Root & Ben Stokes: एशेज टेस्ट सीरीज के चौथे मैच का समापन हो गया है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में हुआ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच काफी यादगार रहा. इंग्लैंड ने लगभग 15 साल के इंतजार के बाद ऑस्ट्रेलिया को उनकी धरती पर करारी हार थमाई. इंग्लैंड को एशेज सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा था और वो श्रृंखला हार चुके थे. इंग्लैंड की पूरी दुनिया में खूब आलोचना हुई. इसी वजह से जब सालों बाद इंग्लैंड ने कंगारुओं को उनके घर पर हराया, तो बेन स्टोक्स और जो रूट का रिएक्शन देखने लायक था.
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में हुए चौथे टेस्ट मैच में गेंदबाजों का बोलबाला रहा. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 152, वहीं इंग्लैंड ने 110 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया को जवाब में लीड के साथ बड़ा लक्ष्य देना था लेकिन वो 132 रन बनाकर आउट हो गए. इंग्लैंड के सामने 175 रनों का लक्ष्य था और उन्होंने 4 विकेट रहते टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. इंग्लैंड इसी के साथ सीरीज का पहला मैच जीतने में सफल हुआ.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार कप्तान साहब, नेट्स में जमकर बहाया पसीना, वीडियो वायरल
जो रूट और बेन स्टोक्स हुए भावुक
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर इंग्लैंड ने सालों से कोई टेस्ट मैच नहीं जीता था. ऐसे में जब इंग्लिश टीम ने 15 साल और 18 मैचों में हार के बाद आखिर स्ट्रीक को खत्म किया, तो जो रूट और कप्तान बेन स्टोक्स भावुक हो गए. उन्होंने इसी बीच एक-दूसरे को गले लगाया और जीत की बधाई दी. उनके चेहरे पर जीत की खुशी साफ तौर पर नजर आ रही थी.
स्टुअर्ट ब्रॉड का रिएक्शन हो रहा वायरल
स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड के लिए सालों तक लगातार अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वो ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कंगारुओं को हराने में सफल नहीं हुए. रिटायरमेंट के बाद अब वो कमेंट्री कर रहे हैं और जब इंग्लैंड ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच जीता, तो स्टुअर्ट ब्रॉड कमेंट्री कर रहे थे. इसी बीच वो भी भावुक हो गए और उनकी आवाज से साफ तौर पर झलक रहा था कि वो अपने देश की जीत से कितने खुश हैं.
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का ‘घमंड’, WTC Points Table में तगड़ा नुकसान, किस नंबर पर टीम इंडिया?
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines