हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

AUS vs ENG: आखिरी एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया का हुआ ऐलान, स्टार खिलाड़ी नहीं आ रहे नजर 

AUS vs ENG: द एशेज 2025-26 के आखिरी टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हो गया है. जहां पर ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछला टेस्ट मैच हारकर कर आ रही है. ऐसे में इस टीम पर बहुत ज्यादा दबाव रहने वाला है. 3-1 से पहले ही ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज जीत चुकी है. ऐसे में आखिरी मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड की हिम्मत भी तोड़ना चाहेगी.

विज्ञापन
australia cricket team

AUS vs ENG: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में द एशेज 2025-26 का आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा. 4 जनवरी से खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए अब ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हो गया है. पिछला मुकाबला हारकर आ रही ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच से कमबैक करना चाहेगी. कप्तान स्टीव स्मिथ पर भी इस मुकाबले में बहुत ज्यादा दबाव रहने वाला है. सीरीज पहले ही जीत चुकी ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज को 4-1 से अपने नाम करने का पूरा प्रयास करेगी.

स्टार खिलाड़ियों की खलेगी कमी 

ऑस्ट्रेलिया की टीम को पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन की कमी खलने वाली है. तीनों ही मैच विनर खिलाड़ी हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम थोड़ी कमजोर नजर आ रही है. कप्तान स्टीव स्मिथ को इस मुकाबले में बल्ले के साथ कमाल करना होगा. ऐसे में स्पिनर के रूप में टॉड मर्फी का प्लेइंग 11 में खेलना लगभग पक्का लग रहा है. वहीं स्कॉट बोलैंड, मिचेल स्टार्क और माइकल नेसर 3 तेज गेंदबाज के रूप में खेलने वाले हैं. वहीं बीयू वेबस्टर और कैमरून ग्रीन में कोई एक ही जगह बना पाएगा. 

बल्लेबाजी में जिम्मेदारी अब ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन पर भी बढ़ने वाली है. तीनों ही खिलाड़ियों को बड़ी पारियां खेलनी होंगी. जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मुकाबले में बड़ा स्कोर बना सके. चौथे टेस्ट मैच में खराब बल्लेबाजी के कारण ही टीम को हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में बल्लेबाजों को आखिरी टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करना होगा. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: विराट कोहली से लेकर गौतम गंभीर तक…, क्रिकेट जगत ने नए साल 2026 की दी शुभकामनाएं

यहां देखें ऑस्ट्रेलिया का पूरा स्क्वाड 

स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, झाई रिचर्डसन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘सपने इतनी जल्दी सच नहीं होते…’ धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी सरफराज खान को है इस बात का अफसोस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola