AUS vs BAN, Mitchell Marsh: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श ने टीम के आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया। वनडे वर्ल्ड कप 2023 का यह उनका दूसरा शतक था। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मार्श ने 121 रनों की पारी खेली थी। अब बांग्लादेश के खिलाफ उनका शतक आया। खास बात यह रही कि पिछले मैचों से वह बाहर हो गए थे क्योंकि वह स्वदेश वापस लौट गए थे।
घर में निधन के बाद लौटकर ठोका शतक
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जानकारी के मुताबिक मिचेल मार्श के मैटरनल ग्रैंड फादर मतलब नाना जी (या दादा जी) रॉस मार्श की तबीयत गड़बड़ थी। इसी कारण मार्श ने पर्थ की उड़ान भरी थी। उनके दादा जी का शुक्रवार को निधन भी हो गया था। इसके बाद आज बांग्लादेश के खिलाफ उनकी वापसी हुई और आते ही उन्होंने शतक लगा दिया। उनके वनडे करियर का यह तीसरा शतक रहा।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: टीम इंडिया का सेमीफाइनल में कैसा है रिकॉर्ड? 12 साल से जीत का इंतजार
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा बार 5+ छक्के (ऑस्ट्रेलिया)
- 8 – ग्लेन मैक्सवेल
- 7 – मिचेल मार्श
- 5 – डेविड वॉर्नर
- 5 – शेन वॉटसन
- 5 – रिकी पोंटिंग
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: सेमीफाइनल से पहले टेंशन में टीम, स्टार खिलाड़ी की चोट ने बढ़ाई चिंता
सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ंत
ऑस्ट्रेलियाई टीम अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में शानदार जीत के बाद सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अब यह भी तय है कि ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका में से ही कोई नंबर 2 और नंबर 3 पर रहेगा। यानी दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला तय है। यह मैच 16 नवंबर को कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस वर्ल्ड कप में पहले दो मैच भारत और साउथ अफ्रीका से हारने के बाद शानदार वापसी की। इस टीम ने लगातार छह मैच जीते और 7वीं जीत की कगार पर है।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
26 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines