Shoriful Islam 6 Wickets: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट रोमांचक साबित हो रहा है. पहले दिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है. बांग्लादेश की टीम सिर्फ 64 रन पर ऑलआउट हो गई, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी बल्ले से उतना कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया. पहले मिचेल स्टार्क ने अपनी गेंदबाजी से कहर मचाया और अब बांग्लादेश के शोरीफुल इस्लाम ने बड़ा कारनामा किया है. उन्होंने इतिहास रचते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला 5 विकेट हॉल लिया. उन्होंने ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ जैसे बड़े बल्लेबाजों को भी अपने जाल में फंसाया.
शोरीफुल इस्लाम ने किया कमाल
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बांग्लादेश को मात्र 64 रनों पर ऑलआउट कर दिया. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम थोड़ी बेहतर नजर आई लेकिन शोरीफुल इस्लाम ने अपनी घातक गेंदबाजी से फैंस का दिल जीता. उन्होंने 27 गेंदों में 22 रन बना चुके ट्रेविस हेड का विकेट झटका और फिर मार्नस लाबुशेन को भी सस्ते में पवेलियन भेज दिया.
इसके बाद स्टीव स्मिथ और कैमरून ग्रीन के बीच साझेदारी हुई. लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज शोरीफुल ने 42 रन पर खेल रहे स्टीव स्मिथ का विकेट झटका और पार्टनरशिप तोड़ी. 25 वर्षीय गेंदबाज ने इसके बाद ब्यू वेब्स्टर और पैट कमिंस को शून्य पर आउट किया. इसके साथ ही उन्होंने अपना पहला 5 विकेट हॉल पूरा किया. इसके बाद इस्लाम ने मिचेल स्टार्क का विकेट भी अपने नाम किया. उन्होंने कुल 6 विकेट झटके.
ये भी पढ़ें:- 64 रन पर ऑलआउट होने के बाद बांग्लादेश के नाम जुड़े 5 अनचाहे रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया ने किया धमाकेदार कमबैक
ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला मैच खेल रहे हैं शोरीफुल
शोरीफुल इस्लाम ने अप्रैल 2021 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. पंचागोर के इस तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले 13 मैचों में हिस्सा लिया था और कुल 27 विकेट खेले थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें पिछला टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला. उन्हें ग्रेट बैरियर रीफ एरीना में हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया और उन्होंने आते ही खुद को साबित कर दिया. यह उनके टेस्ट करियर का पहला 5 विकेट हॉल है.
मिचेल स्टार्क ने भी रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने भी अपने 6 विकेट हॉल के साथ इतिहास रचा. उन्होंने टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाजों की लिस्ट में जगह बनाई. उन्होंने डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 93 मैचों में 439 विकेट झटके थे. स्टार्क अब 107 मैचों में 441 विकेट के साथ नंबर 10 पर आ गए हैं. स्टार्क अपने इस 6 विकेट हॉल के जरिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं.
ये भी पढ़ें:- AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने महज 22 गेंदों में झटके 5 विकेट, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश का हाल बेहाल
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
17 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
27 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
33 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines