Bangladesh Defeated Australia: बांग्लादेश ने अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में घुसकर हरा दिया. बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच डार्विन के TIO स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में बांग्लादेश का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला और उन्होंने 9 विकेट से जीत दर्ज की. यह पहला मौका है, जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उनके ही घर में टेस्ट मैच हराया.
बांग्लादेश ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत
ऑस्ट्रेलिया ने डार्विन टेस्ट में पहले बल्लेबाजी की और 198 रन बनाकर ऑलआउट हो गए. स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 71 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 6 विकेट झटके. इसके बाद बांग्लादेश की टीम ने बल्ले से कहर मचाया. तंजीद हसन ने जोरदार शतक जड़ा, वहीं कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 84 रन और मेहदी हसन मिराज ने 65 रन की पारी खेली. इसी के दम पर बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाए.
बांग्लादेश के पास 228 रन की बढ़त थी. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने थोड़ी बेहतर बल्लेबाजी की. कैमरून ग्रीन ने शतक जड़ा, वहीं स्टीव स्मिथ ने 44 रन बनाए. हालांकि, बांग्लादेश की बढ़त बहुत अधिक थी और ऑस्ट्रेलिया 284 रन बनाकर ऑलआउट हो गया, जिसमें उनके पास सिर्फ 56 रन की बढ़त थी. बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने 3 विकेट और मेहदी हसन मिराज ने 5 विकेट झटके. बांग्लादेश के सामने सिर्फ 57 रनों का लक्ष्य था और उन्होंने 9 विकेट रहते लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया.
ये भी पढ़ें:- देवदत्त पडिक्कल के शतक के बाद साई सुदर्शन की टीम इंडिया से होगी छुट्टी? भारतीय कोच ने जवाब से किया हैरान
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर दूसरी जीत
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार उसकी धरती पर हराया है. बांग्लादेश ने इससे पहले कंगारू टीम को 2017 में मीरपुर में हराया था. 2017 में हुए इस मैच में बांग्लादेश ने महज 20 रन के अंतर से जीत दर्ज की थी. यह बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया पर दूसरी जीत है, वहीं विदेशी धरती पर कंगारुओं के खिलाफ पहली जीत है.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को हराने वाली आयरलैंड को अफगानिस्तान ने धोया, 4-0 से ODI सीरीज में किया सूपड़ा साफ
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
9 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
52 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 hr agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines