Australia Squad for BAN Series: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच अगस्त में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने 13 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी अहम रहने वाली है, क्योंकि लगभग 6 महीने के इंतजार के बाद पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लायन की टीम में वापसी हो रही है. 13 अगस्त से शुरू हो रही इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लगभग सभी प्रमुख खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा हैं.
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट स्क्वाड का ऐलान
बांग्लादेश दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसके लिए टीम का ऐलान कर दिया है. लंबे समय बाद ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजी अटैक के बिग फोर (पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन) एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे. उस्मान ख्वाजा के रिटायरमेंट के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जेक वेदराल्ड पर भरोसा जताया है. वह संभावित तौर पर ट्रेविस हेड के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं.
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, कैमरून ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी, नाथन लियोन, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेब्सटर.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया फैंस के लिए खुशखबरी, दो स्टार खिलाड़ियों की श्रीलंका दौरे पर वापसी तय! इस ऑलराउंडर ने बढ़ाई टेंशन
तीन स्टार खिलाड़ी हुए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड से बाहर
गेंदबाजी अटैक में पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन की वापसी के चलते माइकल नेसर, टॉड मर्फी और ब्रेंडन डॉगेट को स्क्वाड से बाहर हो गए हैं. अच्छी बात यह है कि ब्यू वेब्सटर अपनी जगह रिटेन करने में सफल हुए हैं. कैमरून ग्रीन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पास वेब्सटर के रूप में भी एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर होगा.
ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश: टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
- पहला टेस्ट: 13 अगस्त 2026 – ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश (मैरारा क्रिकेट ग्राउंड, डार्विन)
- दूसरा टेस्ट: 22 अगस्त 2026 – ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश (ग्रेट बैरियर रीफ एरीना, मैके)
ये भी पढ़ें:- DC के स्टार बल्लेबाज की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश, लगे गंभीर आरोप!
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines