Virender Sehwag react Glenn Maxwell Double Century: ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान के बीच मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे फैंस ने सालों से नहीं देखा था। ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट गिरने के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने इस तरह बल्लेबाजी की कि फैंस के रोंगटे खड़े हो गए।
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मैक्सी ने 128 गेंदों में 12 चौके-10 छक्के ठोक नाबाद 201 रन ठोक अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में अपनी शानदार बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचाया। मैक्सवेल की इस आश्चर्यजनक बल्लेबाजी पर वीरेंद्र सहवाग समेत कई क्रिकेटर्स ने रिएक्ट किया है।
माता आ गई मोड
मैच का लुत्फ ले रहे सहवाग ने एक के बाद एक ट्वीट किए। उन्होंने लिखा- वाह, अफगानिस्तान फायर कर रहा है। मैक्सवेल के एलबीडब्लू से बचने के बाद वह ‘माता आ गई’ मोड में जा सकते हैं। देखना दिलचस्प होना चाहिए।
सर्वकालिक महान वनडे पारियों में से एक
इसके बाद जब ऑस्ट्रेलिया ने मैच जीता तो सहवाग ने लिखा- इसे आते देखा, लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 रन, मैक्सवेल की सर्वकालिक महान वनडे पारियों में से एक। पैट कमिंस ने मैक्सवेल का बखूबी साथ दिया। लंबे समय तक याद रखने वाली पारी…
वहीं दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट कर लिखा- क्रिकेट के मैदान पर सबसे महान व्यक्तिगत प्रदर्शनों में से एक। यह अब तक की सबसे महान पारियों में से एक है। कभी हार न मानने का एक बेहतरीन सबक…ग्लेन मैक्सवेल को प्रणाम। वह काफी अविश्वसनीय था।
पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर गौतम गंभीर ने भी इस शानदार पारी पर रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा- अविश्वसनीय रूप से विश्वसनीय…
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
23 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
39 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
3 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines