AUS vs AFG ODI World Cup 2023: अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को अपने नाम कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बावजूद इसके अफगानिस्तान टीम की चर्चा गली-गली में हो रही है। अफगानिस्तान ने इस साल क्रिकेट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया है। अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान अपनी टीम की ओर से विश्व कप का शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस शतक का क्रेडिट उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को दिया है।
मुझे सचिन की तरह खेलना था- इब्राहिम
इब्राहिम जादरान ने ऐतिहासिक शतक जड़ने के बाद उस पल को याद किया जब सचिन तेंदुलकर वानखेड़े स्टेडियम में अफगानिस्तानी खिलाड़ियों के ट्रेनिंग सेशन के दौरान पहुंचे थे। इब्राहिम ने शतक लगाने का क्रेडिट भी सचिन तेंदुलकर को दिया है। उन्होंने कहा कि जब सचिन आए थे, तब मेरी सचिन से काफी लंबी बातचीत हुई थी। वह मुझे काफी कुछ समझा रहे थे और अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे थे। मैंने मैदान पर जाने से पहले ही सोच लिया था कि मुझे सचिन तेंदुलकर की तरह खेलना है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: अफगानिस्तान की हार से पाकिस्तान को हुआ तगड़ा फायदा, सेमीफाइनल की बढ़ी उम्मीदें
‘मैंने इस टूर्नामेंट के लिए कड़ी मेहनत की’
इब्राहिम ने आगे कहा कि अफगानिस्तान के लिए पहला शतक बनाकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने इस टूर्नामेंट के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है। मैं पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाने से चूक गया था, लेकिन आज शतक बना लिया। मैं अपने कोचिंग स्टाफ से बात कर रहा था और मैंने उनसे कहा कि मुझे लगता है कि मैं अगले तीन मैचों में शतक बना लूंगा। इब्राहिम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 129 रनों की नाबाद पारी खेली है। इस पारी के बदौलत अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया था, हालांकि ग्लेन मैक्सवेल ने अकेले ही दोहरा शतक जड़ मैच को ऑस्ट्रेलिया की झोली में डाल दिया और इब्राहिम की ऐतिहासिक इनिंग पर पानी फेर दी।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
30 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines