नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को टी 20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में 4 रन से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान 20 ओवर में 164 रन ही बना सकी और 4 रन से मुकाबला हार गई। इसके साथ ही अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान ने ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दे दिया।
ऑस्ट्रेलिया को थी बड़ी जीत की उम्मीद
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया इस मुकाबले में बड़ी जीत की उम्मीद कर रही थी क्योंकि उसकी नेट रन रेट काफी कम (-0.304) चल रही थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने के लिए अफगानिस्तान को कम से कम 60 रन से हराना था, लेकिन राशिद खान की तूफानी बल्लेबाजी ने उन्हें बड़ा झटका दे दिया। राशिद खान ने तबाही मचाते हुए महज 23 गेंदों में 48 रन कूट डाले। उन्होंने 3 चौके-4 छक्के ठोक 208.70 की स्ट्राइक रेट से नाबाद रन ठोके। हालांकि वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका जरूर दे दिया।
अब इंग्लैंड-श्रीलंका के मैच पर निगाहें
अब ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच शनिवार को होने वाले मुकाबले पर टिक गई हैं। यदि श्रीलंका इंग्लैंड को हरा देती है तब ही ऑस्ट्रेलिया 7 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंचेगी क्योंकि इंग्लैंड के पास अभी 5 अंक हैं, जबकि उसकी नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से काफी बेहतर है। इंग्लैंड के पास +0.547 की नेट रन रेट है। जबकि ऑस्ट्रेलिया के पास इस मुकाबले को जीतने के बाद 7 अंक जरूर हुए हैं, लेकिन उसकी नेट रन रेट -0.173 ही है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना तब ही पूरा होगा जब श्रीलंका इंग्लैंड को हरा दे। हालांकि ये इतना आसान नहीं होगा। देखना दिलचस्प होगा कि कौनसी टीम सेमीफाइनल का टिकट कटाती है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines