आकिब नबी को अब प्लेइंग 11 में मौका मिलना हुआ पक्का! इंडिया के लिए खुद को करना होगा साबित

Team India: रणजी ट्रॉफी 2025-26 में जम्मू और कश्मीर की टीम ने पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया. जिसमें सबसे बड़ा योगदान तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर आकिब नबी का रहा था. आकिब नबी के कमाल का प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है.

aqib nabi

aqib nabi

Team India: इंडिया ए की टीम ने ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला जीता. उसके बाद अब इंडिया ए की टीम श्रीलंका ए के साथ 2 अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेलने वाली है. जहां पर भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने रणजी ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका दिया है. जिसके कारण ही इंडिया ए के लिए जम्मू और कश्मीर के मैच विनर तेज गेंदबाज आकिब नबी को भी मौका मिला है. आकिब नबी को पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिलना लगभग तय नजर आ रहा है.

विज्ञापन

आकिब नबी को मिल सकता है बड़ा मौका 

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में जम्मू और कश्मीर के लिए आकिब नबी ने 60 विकेट लिए थे. ऐसे में सभी की उम्मीद थी कि अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए जब टीम इंडिया का सिलेक्शन होगा, तो उसमें नबी का नाम जरूर होगा. हालांकि ऐसा नहीं हुआ, उनके बदले चयनकर्ताओं ने गूरनूर बरार को टीम में मौका दिया. बाद में बैकअप के तौर पर आकिब को टीम के साथ जोड़ा गया, लेकिन मुख्य टीम को वो हिस्सा नहीं बने. उनको टीम में नहीं देखने से कई दिग्गज भी नाराज थे. 

विज्ञापन

ऐसे में अब इंडिया ए के लिए 25 जून से गॉल के मैदान पर शुरू हो रहे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में श्रीलंका ए के खिलाफ वो खेलते हुए नजर आएंगे. टीम इंडिया को इस साल श्रीलंका के खिलाफ ही 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. ऐसे में अगर इंडिया ए के लिए नबी ने कमाल का प्रदर्शन किया, तो उन्हें मुख्य टीम में जगह देना चयनकर्ताओं की मजबूरी ही बन जाएगा. हालांकि उन्हें श्रीलंका के इस विकेट पर कमाल का प्रदर्शन करना होगा. इसके अलावा अगर उन्होंने बल्ले से भी योगदान दे दिया, तो उनकी जगह लगभग पक्की ही हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा VVIP ट्रीटमेंट, इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन

श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए की टीम 

ध्रुव जुरेल (कप्तान एवं विकेटकीपर), साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, सारांश जैन, गुरनूर बरार, आकिब नबी, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, एन जगदीशन (विकेटकीपर), अमन मोखाडे, शेख रशीद और जीशान अंसारी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ