Athiya Shetty Rahul Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल का बल्ला जमकर बोला. 9 साल का सूखा खत्म करते हुए राहुल ने भारत की सरजमीं पर अपना दूसरा टेस्ट शतक जमाया. राहुल कमाल की लय में दिखाई दिए और उन्होंने एक से बढ़कर एक दमदार शॉट लगाए. राहुल ने अपनी इस सेंचुरी को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. दाएं हाथ के बैटर का मैदान पर नया सेलिब्रेशन स्टाइल देखने को मिला, जो अब खूब वायरल भी हो रहा है. राहुल के सेलिब्रेशन पर वाइफ अथिया शेट्टी का पहला रिएक्शन सामने आया है.
राहुल के सेलिब्रेशन पर अथिया का रिएक्शन
वाइफ अथिया ने केएल राहुल के सेलिब्रेशन का फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की. अथिया ने फोटो शेयर करते हुए दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा. उन्होंने लिखा, “द बेस्ट का अपने बेस्ट के लिए बेस्ट.” दरअसल, राहुल ने सेंचुरी पूरी करने के बाद अपना हेलमेट निकाला और उसे चूमा. इसके बाद भारतीय बल्लेबाज ने अपनी दो उंगलियां मुंह में डाली और बल्ला हवा में लहराते हुए खास अंदाज में अपनी इस सेंचुरी को सेलिब्रेट किया. सोशल मीडिया पर फैन्स का कहना है कि राहुल ने यह सेलिब्रेशन अपने बच्चे के लिए किया है.
राहुल ने टेस्ट के पहले ही दिन अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. दूसरे दिन भी राहुल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और एक से बढ़कर एक शानादर शॉट लगाए. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 3,211 दिन बाद भारत की सरजमीं पर अपना दूसरा शतक जमाया. इससे पहले अपने घर में खेलते हुए राहुल ने आखिरी शतक साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा था.
यह उनके टेस्ट करियर का कुल 11वां शतक है. राहुल ने शुभमन गिल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 98 रन जोड़े. राहुल 197 गेंदों का सामना करने के बाद 100 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 12 चौके जमाए.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: KL Rahul ने खत्म किया 9 साल का सूखा, अहमदाबाद में ठोका जोरदार शतक, वायरल हुआ सेलिब्रेशन
टेस्ट में राहुल के लिए बेस्ट साल
केएल राहुल के टेस्ट करियर के लिहाज से यह साल कमाल का रहा है. एक कैलेंडर ईयर में राहुल का इस साल सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है. अब तक खेली 13 पारियों में राहुल 649 रन बना चुके हैं. राहुल ने पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 68 रन जोड़े. वहीं, शुभमन गिल संग मिलकर उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 98 रनों की दमदार पार्टनरशिप जमाई.
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines