Asian Games BCCI Changes Team India Squad: जहां एक ओर टीम इंडिया एशिया कप खेल रही है तो वहीं दूसरी तरफ B Team 28 सितंबर से चीन में एशियन गेम्स खेलने के लिए तैयार है। इस बीच हांग्जो में होने वाले 19वें एशियाई खेल 2022 के लिए भारतीय टीम में बदलाव किया गया है। धाकड़ खिलाड़ी शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर अनकैप्ड ऑलराउंडर आकाश दीप को जगह दी गई है।
BCCI ने इसका अपडेट जारी किया। बीसीसीआई के अनुसार, मावी पीठ की चोट से पीड़ित हैं। वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता टी20 प्रारूप में 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें भारतीय टीम की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ करेंगे।
अंजलि सरवनी की जगह पूजा वस्त्राकर शामिल
दूसरी ओर महिला चयन समिति ने 19वें एशियाई खेल हांग्जो 2022 में अंजलि सरवनी के रिप्लेसमेंट के रूप में पूजा वस्त्राकर को नामित किया है। वह पहले खिलाड़ियों की स्टैंडबाय लिस्ट में शामिल थीं। बाएं हाथ की तेज गेंदबाज सरवनी के घुटने में चोट लग गई। वह इस प्रतियोगिता से बाहर हो गई हैं। महिलाओं की प्रतियोगिता 19 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पिंगफेंग क्रिकेट फील्ड में खेली जाएगी। ये टी-20 प्रारूप में खेली जाएगी।
https://twitter.com/BCCI/status/1703087868758143125
टीम इंडिया (सीनियर पुरुष)
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह , मुकेश कुमार, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), आकाश दीप।
स्टैंडबाय में ये खिलाड़ी शामिल:
यश ठाकुर, वेंकटेश अय्यर, साई किशोर, साई सुदर्शन और दीपक हुड्डा।
टीम इंडिया (सीनियर महिला)
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़ , मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुषा बारेड्डी, पूजा वस्त्राकर।
स्टैंडबाय में शामिल खिलाड़ी:
काशवी गौतम, हरलीन देयोल, स्नेह राणा और सैका इशाक।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
40 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
8 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines